Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Class 10th Result: सेकेंड में डाउनलोड करें यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट, ये रहा आसान तरीका

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 07:59 AM (IST)

    UP Board Class 10th Marksheet रिजल्ट का इंतजार लाखों की संख्या में विद्यार्थी कर रहे हैं। बच्चों के मन में बेचैनी और उत्सुकता एकसाथ है। दोपहर बाद रिजल ...और पढ़ें

    UP Board Class 10th Result: मिनटों में डाउनलोड करें यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट, ये रहा आसान तरीका
    UP Board Class 10th Result: मिनटों में डाउनलोड करें यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट, ये रहा आसान तरीका

    डिजिटल डेस्क, प्रयागराज। यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2024 का परीक्षा परिणाम आज घोषित होगा। इसकी सूचना आने के बाद छात्रों में उत्सुकता बढ़ गई है। परिणाम की घोषणा यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में की जाएगी। बोर्ड की परीक्षा में पंजीकृत 55,25,308 के सापेक्ष 51,99,300 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है।

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 को शुरू होकर 09 मार्च, 2024 को समाप्त हुई थीं। एग्जाम दो पालियों में हुए थे। पहली पाली सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक थी और दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 05.15 बजे तक थी।

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट कैसे चेक करें?

    रिजल्ट का इंतजार लाखों की संख्या में विद्यार्थी कर रहे हैं। बच्चों के मन में बेचैनी और उत्सुकता एकसाथ है। दोपहर बाद रिजल्ट जारी होने पर आप आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

    ये रहीं सभी वेबसाइट

    मुख्य वेबसाइट की स्पीड धीमी होने पर छात्र इन वेबसाइटों के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं।

    1. upresults.nic.in
    2. upmsp.edu.in
    3. upmspresults.up.nic.in
    4. results.gov.in
    5. results.upmsp.edu.in
    6. results.nic.in

    रिजल्ट चेक करने के स्टेप

    • रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा।
    • इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
    • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

    खबरें और भी