Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Exam: इतने छात्रों ने छोड़ी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा, आंकड़े देख रह जाएंगे दंग

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 09:20 PM (IST)

    यूपी बोर्ड की 2025 हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में 302508 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम है। 2023 में यह संख्या 450013 थी। हा ...और पढ़ें

    तीन लाख से ज्यादा ने छोड़ी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा - प्रतीकात्मक तस्वीर।
    तीन लाख से ज्यादा ने छोड़ी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. पांच वर्षों में सबसे ज्यादा वर्ष 2023 की परीक्षा में अनुपस्थित थे परीक्षार्थी
    2. सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत दर्ज कराए गए कुल 113 मुकदमे

    राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 3,02,508 छात्र-छात्राओं ने नहीं दी। यह आंकड़ा पिछले पांच वर्षों की परीक्षा की तुलना में सबसे कम है। सबसे ज्यादा 4,50,013 परीक्षार्थियों ने वर्ष 2023 में परीक्षा छोड़ी थी।

    वर्ष 2024 से तुलना करें तो कुल संख्या जरूर कम है, लेकिन इंटरमीडिएट में परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है, जबकि हाईस्कूल में आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में कम है। 24 फरवरी से आरंभ हुई यह परीक्षा 12 मार्च को संपन्न हो गई।

    परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूमों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज तथा मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों में बने कमांड एंड कंट्रोल रूमों से की गई आनलाइन निगरानी व्यवस्था ने महत्वपूर्ण कार्य किया।

    उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत कराई गई परीक्षा

    पहली बार यह परीक्षा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत कराई गई। इस अधिनियम के तहत परीक्षा में नकल कराने में संलिप्तता मिलने पर साल्वर गिरोह का कृत्य मानते हुए संबंधित को एक करोड़ रुपये तक अर्थदंड एवं आजीवन कारावास तक की सजा से दंडित किए जाने की व्यवस्था है। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार इस अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कुल 113 मुकदमे दर्ज किए गए। नकल में विद्यालयों की संलिप्तता मिलने पर उनके मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही की जाएगी।

    खबरें और भी

    पांच वर्ष में अनुपस्थित परीक्षार्थियों का विवरण

    वर्ष हाईस्कूल इंटरमीडिएट कुल योग
    2020 2,51,824 1,01,860 3,53,684
    2022 2,62,011 1,73,393 4,34,404
    2023 2,52,834 1,97,178 4,50,012
    2024 1,97,989 1,25,177 3,23,166
    2025 1,75,224 1,27,284 3,02,508

    (नोट- कोविड के कारण वर्ष 2021 में परीक्षा नहीं हुई थी।)

    सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित

    वहीं, होली के अवसर पर पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती-2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें 12,048 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष/डीजी राजीव कृष्ण ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अंतिम चयन परिणाम उपलब्ध है।

    भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार कुल 60,244 पदों में अनारक्षित पदों पर 24102, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पदों पर 6024, पिछड़ा वर्ग के 16262, अनुसूचित जाति के 12650 और अनुसूचित जनजाति के 1204 अभ्यर्थी आरक्षण के तहत चयनित हुए हैं।

    ये भी पढ़ें - 

    UP Police Bharti Final Result 2025: जारी हुआ यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, इस लिंक पर करें चेक