UP Boaed Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा में 18 जिले संवेदनशील होंगे, सचिव ने प्रदेश के सभी DIOS से ऐसे केंद्रों की मांगी सूची
UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने की तैयारी है। बोर्ड सचिव ने सभी DIOS से संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी है। पिछली परी ...और पढ़ें

UP Board Exam 2026 संवेदनशील केंद्रों पर STF की पैनी नज रहेगीर, नकल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
HighLights
संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ की रहेगी विशेष निगरानी
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा नकलविहीन कराने की तैयारी
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र फाइनल करने के बाद यूपी बोर्ड संवेदनशील जिले और संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार कर रहा है। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केंद्रों की सूची यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआइओएस) से मांगी है।
ऐसे जिलों में पुलिस व एसटीएफ की विशेष निगरानी रहेगी
UP Board Exam 2026 इसके अलावा पिछली परीक्षाओं में जिन जिलों में परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने की कोशिशें हुई थीं, उन्हें संवेदनशील की सूची में डालने की तैयारी है। ऐसे 18 जिलों का प्रस्ताव भेजा गया है। इन जिलों में पुलिस और एसटीएफ की विशेष निगरानी रहेगी।
18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी बोर्ड परीक्षा
UP Board Exam 2026 18 फरवरी से 12 मार्च तक होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 52.30 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 8033 केंद्र बनाए गए हैं। निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने पूर्व की परीक्षाओं के दौरान नकल में संलिप्तता वाले 639 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से पहले ही बाहर कर दिया था। इसमें से 254 विद्यालय डिबार हैं, जबकि 385 के विरुद्ध मान्यता वापस लिए जाने की कार्यवाही चल रही है।
संवेदनशील जिले कौन-कौन हैं?
UP Board Exam 2026 इसके अलावा 18 ऐसे जिलों को चिह्नित किया गया है, जहां पिछली परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आए थे। इसमें शामिल जिलों आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा को संवेदनशील की सूची में डालने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। डीआइओएस से प्राप्त होने वाले संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ/पुलिस का विशेष पहरा रहेगा।
खबरें और भी
आजीवन कारावास तक की सजा का प्रविधान
बोर्ड़ सचिव ने कहा है कि नकल में संलिप्तता मिलने पर दोषियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एक करोड़ रुपये तक जुर्माना एवं आजीवन कारावास तक की सजा का प्रविधान है।