Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Exam 2026 : विषय व जेंडर कोड सुधारकर विद्यार्थियों को दिलाएं परीक्षा, 20 मार्च तक दें रिपोर्ट

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 16 Feb 2026 08:57 PM (IST)

    UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों के विषय और जेंडर कोड में सुधार करने का अंतिम अवसर दिया है। सचिव ...और पढ़ें

    माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज के बिल्डिंग की फाइल फोटो।

    माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज के बिल्डिंग की फाइल फोटो। 

    HighLights

    1. आनलाइन के साथ आफलाइन आवेदन लेकर भी सुधार का यूपी बोर्ड ने दिया था अवसर

    2. कई बार अवसर दिए जाने पर भी सुधार न करने वालों पर सुनिश्चित की जाएगी कार्रवाई

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परीक्षार्थियों के विषय एवं जेंडर कोड में रह गई त्रुटियां सुधार कर उन्हें 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में सम्मिलित कराने के निर्देश तो यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने दिए हैं, लेकिन यह भी कहा है कि कई अवसर दिए जाने पर भी त्रुटि ठीक न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    परीक्षार्थियों के विषयों का संशोधन करें

    UP Board Exam 2026 चूंकि प्रश्नपत्रों की जनपदवार व केंद्रवार आपूर्ति हो चुकी है, इसलिए परीक्षार्थियों के विषयों का संशोधन कर उन्हें उसी के अनुरूप परीक्षा में सम्मिलित कराया जाए। साथ ही इसकी स्वीकृति संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव से प्रत्येक दशा में 20 मार्च तक प्राप्त कर ली जाए।

    छात्रहित में वेबसाइट को कई बार किया गया क्रियाशील 

    UP Board Exam 2026 बोर्ड सचिव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रधानाचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं के अपलोड कराए गए शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों को छात्रहित में आनलाइन सुधार के लिए वेबसाइट को कई बार क्रियाशील किया गया था। इसके बावजूद अवशेष रह गई त्रुटियों के निराकरण के लिए प्रधानाचार्यों के माध्यम से प्राप्त आफलाइन आवेदन पत्रों को क्षेत्रीय कार्यालयों की संस्तुति के आधार पर भी संशोधन का अवसर दिया गया।

    लापरवाही मानते हुए कार्रवाई के निर्देश 

    अब कुछ जनपदों/प्रधानाचार्यों/परीक्षार्थियों से सूचनाएं मिली हैं कि उनके विषय एवं जेंडर कोड संशोधित नहीं हुए हैं। इसे प्रधानाचार्यों द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    जेंडर कोड में गड़बड़ी से दूर केंद्र गई बालिका का केंद्र सुधारें

    कुछ जनपदों के परीक्षार्थियों/अभिभावकों एवं अन्य माध्यम से यूपी बोर्ड के संज्ञान में आया है कि छात्राओं का जेंडर गलत अंकित हो जाने से उनका केंद्र बालकों के केंद्र में दूर चला गया है। इसी तरह बालकों के जेंडर में त्रुटि होने के कारण बालिका हो जाने से उन्हें स्वकेंद्र की सुविधा मिल गई है।

    सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश 

    इस यूपी बोर्ड सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि बालिका की परीक्षा उस विद्यालय की अन्य बालिकाओं के लिए निर्धारित किए गए केंद्र पर कराई जाए, जिससे वह स्वकेंद्र की सुविधा से वंचित न होने पाए। इसके अलावा बालक की परीक्षा उस केंद्र पर कराई जाए, जहां उस विद्यालय के अन्य बालक परीक्षार्थियों का केंद्र निर्धारित है। इस अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कर अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।