जेल में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में खींची पढ़ाई की लकीर, पढ़ने-लिखने में सामान्य छात्रों से आगे निकले
यूपी बोर्ड परीक्षा में जेल में बंद कैदियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनका उत्तीर्ण प्रतिशत नियमित छात्रों से भी अधिक रहा, जो शिक्षा के प्रति उनकी लग ...और पढ़ें

AI निर्मित फोटो।
HighLights
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाफल में बंदियों का शानदार प्रदर्शन
विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले 90.515% व 98.53% बंदी उत्तीर्ण
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। विभिन्न कारणों से प्रदेश की अलग-अलग जेलों में निरुद्ध बंदियों ने पढ़ने-लिखने के मामले में विद्यालयों में उपस्थित रहकर नियमित पढ़ाई करने वाले छात्रों से बड़ी लकीर खींची है। यह स्थिति केवल हाईस्कूल में नहीं, बल्कि इंटरमीडिएट में भी है।
परीक्षाफल में यह तस्वीर सामने आई
यूपी बोर्ड की ओर से 23 अप्रैल को जारी किए गए परीक्षाफल में यह तस्वीर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) एवं स्ववित्तपोषित विद्यालयों में पढ़ने वाले संस्थागत तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को मिलाकर सफलता प्रतिशत बंदी परीक्षार्थियों की तुलना में कम है। बंदी परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत ज्यादा है।
जेलों मेंं निरुद्ध बंदियों का उत्तीर्ण प्रतिशत चौंकाने वाला
वर्ष भर विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले हाईस्कूल के संस्थागत छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.51 प्रतिशत है, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थी 66.67 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह दोनों को मिलाकर कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 है। इसके विपरीत हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए जेलों में निरुद्ध बंदियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.53 है।
हाईस्कूल में बंदियों का उत्तीर्ण प्रतिशत
हाईस्कूल की परीक्षा में 24 जनपदों की जेलों में निरुद्ध जो बंदी शामिल हुए थे, उसमें से वाराणसी जेल का एक बंदी अनुत्तीर्ण हो गया, जिसके कारण वाराणसी जेल में निरुद्ध बंदियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.33 रहा। इसके अलावा शेष 23 जनपदों की जेलों में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 है।
खबरें और भी
इंटरमीडिएट में बंदियों की सफलता
इसी तरह इंटरमीडिएट में विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.47 है, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थी 77.54 प्रतिशत उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। दोनों को मिलाकर उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38 है। इसके विपरीत इंटरमीडिएट परीक्षा में 27 जनपदों की जेलों में निरुद्ध जो बंदी सम्मिलित हुए, उनका सफलता प्रतिशत 84.44 प्रतिशत है। इमसें से 14 जिलों के शत प्रतिशत बंदी सफल हुए हैं, जबकि 13 जिलों के बंदियों का सफलता प्रतिशत कम है।