Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Exam 2027 : इंटरमीडिएट प्राइवेट परीक्षार्थियों के अग्रसारण नियमों में बदलाव, बोर्ड ने अधिकतम सीमा बढ़ाई

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 13 Jul 2026 07:47 PM (IST)

    UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अग्रसारण नियमों में बदलाव किया है, जिसमें सामान्य परीक्षार्थियो ...और पढ़ें

    UP Board Exam 2027 : इंटरमीडिए में प्राइवेट परीक्षार्थियों के अग्रसारण की अधिकतम सीमा बढ़ी।

    UP Board Exam 2027 : इंटरमीडिए में प्राइवेट परीक्षार्थियों के अग्रसारण की अधिकतम सीमा बढ़ी।

    HighLights

    1. पत्राचार संस्थान से इतर सामान्य व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए थी 400 की सीमा

    2. अनर्ह विद्यार्थी का फार्म अग्रसारित न होने का डीआइओएस को देना होगा प्रमाणपत्र

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2027 शासन के निर्देश पर यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के वर्ष 2027 के लिए पंजीकरण/परीक्षा फार्म भरने/अग्रसारण किए जाने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इंटरमीडिएट पत्राचार पंजीकरण के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अग्रसारण की अधिकतम सीमा पूर्व की तरह 800 तक ही है, लेकिन सामान्य व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए अग्रसारण की अधिकतम 400 की सीमा को अब हटा दिया गया है।

    सभी डीआइओएस को निर्देश 

    इसके अलावा अनर्ह विद्यार्थी का आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित नहीं होने का प्रमाणपत्र सभी अग्रसारण केंद्रों से प्राप्त कर सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआइओएस) को भी इसी आशय का प्रमाणपत्र इस बार क्षेत्रीय कार्यालय को देना होगा।

    राजकीय विद्यालय ही अग्रसारण केंद्र बनेंगे 

    हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए केवल राजकीय विद्यालयों को ही अग्रसारण केंद्र बनाया जाएगा, लेकिन वह राजकीय विद्यालय अग्रसारण केंद्र नहीं बनेंगे, जहां विगत तीन वर्ष की परीक्षाओं में सामूहिक नकल होने अथवा अन्य अनियमितताओं की शिकायतें रहीं हों।

    आवेदनपत्रों एवं अर्हता प्रमाणपत्रों की जांच होगी 

    UP Board Exam 2027 जिला विद्यालय निरीक्षकों को पूर्व की तरह जनपद के सभी अग्रसारण केंद्रों पर आवेदन पत्र ऑनलाइन कराए जाने से पूर्व संकलित सभी आवेदन पत्रों एवं उनके अर्हता प्रमाणपत्रों की जांच करानी होगी, ताकि किसी अनर्ह विद्यार्थी के आवेदन पत्र ऑनलाइन अग्रसारित न होने पाएं।

    खबरें और भी

    अग्रसारण केंद्र पर आवेदन पत्र अग्रसारित होंगे 

    पिछले वर्ष कुशीनगर जिले से करीब 700 अनर्ह विद्यार्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित कर दिए गए थे, इस कारण वर्ष 2027 की परीक्षा के लिए अग्रसारण केंद्रों के साथ ही डीआइओएस से किसी अनर्ह विद्यार्थी के आवेदन पत्र का अग्रसारण नहीं होने का प्रमाणपत्र मांगा गया है। प्रत्येक अग्रसारण केंद्र पर हाईस्कूल के 500 एवं इंटरमीडिएट के 700 विद्यार्थियों तक के आवेदन पत्र अग्रसारित किए जाएंगे। 

    यह भी निर्देश 

    UP Board Exam 2027 इस तरह कुल संख्या अधिकतम 1200 होगी। अपरिहार्य स्थिति में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की अनुमति से डीआइओएस हाईस्कूल के अधिकतम 650 व इंटरमीडिएट के अधिकतम 800 तक विद्यार्थियों के आवेदन अग्रसारित कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- PDA ने नए हाउसिंग फ्लैटों की कीमत पर प्रयागराज की जनता से राय मांगी, 15 जुलाई से दें सुझाव; फिर रेट होगा निर्धारित

    यह भी पढ़ें- प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में सुनवाई इलाहाबाद HC में छह सप्ताह के लिए टली, दाखिल है याचिका