PDA ने नए हाउसिंग फ्लैटों की कीमत पर प्रयागराज की जनता से राय मांगी, 15 जुलाई से दें सुझाव; फिर रेट होगा निर्धारित
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) मध्यम और निम्न आय वर्ग के लिए ग्रुप हाउसिंग फ्लैट बनाएगा। 20 से 50 लाख रुपये तक के इन फ्लैटों की कीमत पर जनता से 15 जु ...और पढ़ें

पीडीए मध्यम और निम्न वर्गीय परिवार के लिए फ्लैट बनवाएगा।
HighLights
मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों के लिए ग्रुप हाउसिंग के तहत फ्लैट बनेंगे
ग्रुप हाउसिंग के लिए प्रयागराज शहर के नागरिकों से सुझाव लेगा पीडीए
पीडीए की वेबसाइट और कार्यालय में अपना सुझाव लिखित में दे सकेंगे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) आने वाले कुछ दिनों में मध्यम और निम्न वर्गीय परिवार के लिए ग्रुप हाउसिंग के तहत कई फ्लैट बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इन फ्लैटों की जो कीमत पीडीए ने निर्धारित की है, वह ठीक है या फिर अधिक है। इसे लेकर लोग अपने सुझाव दे सकते हैं।
20 से 50 लाख रुपये तक होगी फ्लैट की कीमत
15 जुलाई से सुझाव देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 20 लाख से लेकर 50 लाख रुपये कीमत तक के फ्लैट पीडीए तैयार करेगा। पीडीए की ओर से बनाए जाने वाले प्लैटों की तीन कैटेगरी रहेगी। 1 बीएचके की कीमत 20 लाख रुपये, 2 बीएचके की कीमत 25 लाख रुपये और 3 बीएचके का रेट 50 लाख रुपये होगा।
आप सुझाव दे सकेंगे कि फ्लैट की कीमत अधिक है?
शहर के लोगों को पीडीए की ओर से मांगे गए सुझाव में यह बताना होगा की फ्लैटों की जो कीमत निर्धारित की गई है वह सही है या अधिक है। कितनी कीमत रहे कि लोग आसानी से खरीद लें इस तरह तमाम सुझाव आप दें सकते हैं।
लोगों के सुझाव पर निर्धारित होगी फ्लैट की कीमत
पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि आने वाले कुछ महीने में फ्लैटों के निर्माण प्रक्रिया लोगों को दिए गए सुझाव के अनुसार शुरू कर दी जाएगी। इस सुझाव से वीडियो को तो लाभ होगा ही शहर के आम नागरिकों को भी लाभ होगा जो कई वर्षों से खुद का फ्लैट लेने का सपना देख रहे हैं।