Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदी का पेपर खराब होने पर ट्रेन के सामने कूदकर छात्रा ने दी जान, यूपी बोर्ड हाईस्कूल की दे रही थी परीक्षा

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 20 Feb 2026 01:31 PM (IST)

    प्रयागराज में एक दुखद घटना में, यूपी बोर्ड की एक छात्रा ने हिंदी का पेपर खराब होने के कारण ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जंघई क्षेत्र में हुई ...और पढ़ें

    प्रयागराज के जंघई इलाके में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली छात्रा गरिमा की फाइल फोटो। जागरण

    प्रयागराज के जंघई इलाके में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली छात्रा गरिमा की फाइल फोटो। जागरण 

    HighLights

    1.  प्रयागराज के जंघई क्षेत्र में हुई घटना, जौनपुर के मीरगंज की रहने वाली थी छात्रा

    2. साइकिल से शुक्रवार सुबह परीक्षा देने जा रही थी, जौनपुर-प्रयागराज ट्रेन के आगे कूदी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जंघई क्षेत्र के चौकी कला गांव की रहने वाली यूपी बोर्ड हाईस्कूल की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जानकारी होने पर बिलखते पहुंचे घरवालों के मुताबिक उसका हिंदी का प्रश्नपत्र ठीक नहीं हुआ था, जिस कारण वह दुखी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी जंघई ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    जौनपुर निवासी छात्रा का सेंटर जंघई के स्कूल में था 

    जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी कला गांव निवासी सुरेश जैसवार की 15 वर्षीय बेटी गरिमा जैसवार आरडी मेमोरियल मार्डन कान्वेंट इंटरमीडिएट कालेज जंघई में हाईस्कूल छात्रा थी। उसका परीक्षा केंद्र श्रीदेवी प्रसाद इंटर कालेज पिलखिनी जंघई में था।

    जंघई रेलवे फाटक पर घटना हुई 

    शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गरिमा घर से साइकिल से सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने के लिए निकली। बताया जाता है कि गरिमा जंघई फाटक के पास पहुंची। इसी दौरान उधर से गुजर रही जौनपुर से प्रयागराज जा रही एजे पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद गई। मौके पर उसकी मौत हो गई।

    छात्रा के चाचा बोले- हिंदी का पेपर ठीक नहीं हुआ था

    सूचना मिलने पर मीरगंज, जंघई व सरायममरेज की पुलिस और आरपीएफ व जीआरपी जंघई मौके पर पहुंची। छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर घरवाले भी पहुंच गए। गरिमा के चचेरे चाचा राजेश ने बताया कि हिंदी का पेपर ठीक नहीं हुआ था। उसके तीन प्रश्न छूट गए थे, जिसे लेकर गरिमा तनाव में थी।

    खबरें और भी

    पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

    जीआरपी जंघई प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि मृतक के स्वजन ने बताया कि हिंदी का पेपर ठीक नहीं हुआ था, जिस कारण वह परेशान थी। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बेकाबू स्कार्पियो बनी काल, तीन बाइकों पर सवार पांच लोगों को चपेट में लिया; दो की चली गई जान

    यह भी पढ़ें- कछुआ तस्करी गैंग सक्रिय, बिहार-बंगाल के रास्ते श्रीलंका व मलेशिया तक भेजे जा रहे; कोड वर्ड में आदान-प्रदान