विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट; अभी से तैयार हो गए 2026 के प्रश्नपत्र

Published: Fri, 04 Apr 2025 07:27 PM (IST)

यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए भेजे गए रिजर्व प्रश्नपत्र अब 2026 की प्री बोर्ड परीक्षा ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला - प्रतीकात्मक तस्वीर।
यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला - प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बेकार नहीं जाएंगे अतिरिक्त प्रश्नपत्र, प्री बोर्ड के लिए दिए जाएंगे यूपी बोर्ड
  2. हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2025 में केंद्रों पर भेजे गए थे रिजर्व प्रश्नपत्र

अवधेश पाण्डेय, प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के लिए केंद्रों पर भेजे गए अतिरिक्त (रिजर्व) प्रश्नपत्रों की आवश्यकता नहीं पड़ने पर वह अनुपयोगी हो गए। इन प्रश्नपत्रों को नष्ट कराने के बजाय यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्री बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों को उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।

इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है, ताकि अनुमति मिलने पर जहां विद्यालयों द्वारा प्रश्नपत्रों का सदुपयोग किया जा सकेगा, वहीं परीक्षार्थी भी मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र प्री बोर्ड में हल कर अपनी तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की परीक्षा के लिए कुल 54.38 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

प्रश्नपत्रों का नए सिरे से होगा इस्तेमाल

परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने या किसी अन्य तरह से शुचिता प्रभावित होने पर नए प्रश्नपत्र से परीक्षा कराने के लिए अतिरिक्त प्रश्नपत्र तैयार कराए गए थे। इसमें करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। ये प्रश्नपत्र पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाकर स्ट्रांग रूम में रखी चौथी अलमारी में लाक करा दिए गए थे।

चूंकि इनके उपयोग की आवश्यकता नहीं पड़ी, इसलिए नए सिरे से उपयोग किए जाने को लेकर योजना बनाई गई है। इसके पूर्व अतिरिक्त प्रश्नपत्र जिला मुख्यालय पर सुरक्षित रखे जाते थे।

इधर, कक्षा नौ और 11 में शैक्षिक सत्र 2024-25 में करीब 54 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जो अब शैक्षिक सत्र 2025-26 में क्रमश: कक्षा 10 व 12 में पहुंच गए हैं। ये छात्र-छात्राएं शैक्षिक सत्र 2025-26 के कैलेंडर में जारी समय सारिणी के अनुसार फरवरी 2026 में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेन्द्र देव की ओर से 2025-26 के लिए जारी किए गए शैक्षिक कैलेंडर में प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। अभी तक प्री बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयवार विषयों के शिक्षक प्रश्नपत्र तैयार करते थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।