Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DElEd Training 2026 : 11 अगस्त से अभ्यर्थी चुनेंगे संस्थान का विकल्प, यहां देखें तिथिवार पूरा शेड्यूल?

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:55 PM (IST)

    डीएलएड प्रशिक्षण-2026 के लिए संस्थान विकल्प चुनने और प्रवेश का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 11 अगस्त ...और पढ़ें

    डीएलएड में प्रवेश के लिए पीएनपी ने कार्यक्रम जारी किया है।

    डीएलएड में प्रवेश के लिए पीएनपी ने कार्यक्रम जारी किया है।

    HighLights

    1. पीएनपी ने जारी किया कार्यक्रम, विकल्प चुनने को जमा करना होगा 5000 रुपया शुल्क

    2. डीएलएल में प्रवेश को संस्थान का विकल्प चुनने और काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश होगा

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। DElEd Training 2026 डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण-2026 के लिए संस्थान का विकल्प चुनने और काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश लिए जाने का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव राजेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को जारी कर दिया। प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी।

    डीएलएड के आवेदन करने वाले सभी 1,52,202 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प चुनने के लिए 5000 रुपया आनलाइन शुल्क 10 अगस्त से 14 सितंबर के मध्य जमा करना होगा। विकल्प भरने की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी।

    जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में स्टेट रैंक एक से 20,000 तक के अभ्यर्थी 11 अगस्त की शाम से 13 अगस्त तक आनलाइन विकल्प भर सकेंगे। इन्हें 14 अगस्त को संस्था (कालेज) आवंटित की जाएगी। रैंक 20,001 से 80,000 तक के अभ्यर्थी 14 अगस्त की शाम से 18 अगस्त तक कालेज का विकल्प चुन सकेंगे, जिन्हें 19 को कालेज आवंटन किया जाएगा।

    रैंक 80,001 से 1,52,202 तक के अभ्यर्थी 19 अगस्त की शाम से 23 अगस्त तक विकल्प चुन सकेंगे, जिन्हें कालेज आवंटन 24 अगस्त को किया जाएगा। यह सभी अभ्यर्थी आवंटित कालेज में 17 से 31 अगस्त के मध्य प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करा सकेंगे। दूसरे चरण में सभी अभ्यर्थी एवं अन्य राज्य के अभ्यर्थी तथा ओबीसी/एससी/एसटी और विशेष आरक्षण श्रेणी के आवंटन न पाने वाले उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को सात सितंबर की शाम से 10 सितंबर तक विकल्प चुनने का समय दिया गया है।

    DElEd Training 2026 कालेज आवंटन 11 सितंबर को होगा। इसके बाद वंचित सभी अभ्यर्थी 11 से 15 सितंबर तक कालेज चुन सकेंगे और 16 सितंबर को कालेज आवंटन होगा। यह सभी 12 से 24 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेशार्थियों द्वारा आनलाइन रिपोर्ट लाक करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। रिपोर्ट लाक न करने पर प्रवेश मान्य नहीं होगा। कालेजों में प्रशिक्षण 28 सिंतबर से शुरू होगा।

    खबरें और भी