UP PCS Mains Exam 2025 : प्रयागराज व लखनऊ के 27 केंद्रों पर 29 मार्च से होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा
UP PCS Mains Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS) की मुख्य परीक्षा 2025 प्रयागराज और लखनऊ के 27 केंद्रों पर 29 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित ह ...और पढ़ें

UP PCS Mains Exam 2025 पीसीएस की मुख्य परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में 29 मार्च से एक अप्रैल तक होगी।
HighLights
एक अप्रैल तक होगी परीक्षा, प्रयागराज में 12 और लखनऊ में 15 केंद्र बनाए गए
प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 11,403 अभ्यर्थी शामिल होंगे
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP PCS Mains Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस-2025) मुख्य परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 29 मार्च से एक अप्रैल तक लखनऊ और प्रयागराज में बने कुल 27 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
प्रयागराज के 12 केंद्रों पर 4,757 परीक्षार्थी पंजीकृत
UP PCS Mains Exam 2025 प्रतिदिन दो सत्रों में होने वाली परीक्षा में 11,403 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम सत्र सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर बाद 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। लखनऊ में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6,646 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। वहीं, प्रयागराज में बने 12 केंद्रों के लिए 4,757 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
किस दिन कौन परीक्षा होगी?
UP PCS Mains Exam 2025 पहले दिन यानी 29 मार्च को प्रथम सत्र में सामान्य हिंदी तथा दूसरे सत्र में निबंध की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 30 मार्च को सामान्य अध्ययन के प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र होंगे। 31 मार्च को सामान्य अध्ययन तृतीय और चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी
अंतिम दिन यानी एक अप्रैल को सामान्य अध्ययन पंचम और छठे प्रश्नपत्र के साथ परीक्षा का समापन होगा। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और उड़न दस्तों की सक्रियता सुनिश्चित की जाएगी ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।