Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPTET 2026 : यूपीटीईटी के लिए 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, OTR अनिवार्य; कहां-कैसे करें आवेदन देखें यहां

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 26 Mar 2026 07:55 PM (IST)

    UPTET 2026 उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन के लिए O ...और पढ़ें

    UPTET 2026 कल 27 मार्च से अभ्यर्थी यूपीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    UPTET 2026 कल 27 मार्च से अभ्यर्थी यूपीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    HighLights

    1. उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग 26 अप्रैल तक लेगा आवेदन

    2. पहली बार उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग टीईटी करा रहा है

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPTET 2026 उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार यानी 27 मार्च से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है।

    निर्देश पुस्तिका पढ़कर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें 

    UPTET 2026 अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर प्राथमिक (कक्षा एक से पांच तक) और उच्च प्राथमिक (कक्षा छह से आठ तक) स्तर की टीईटी के लिए आवेदन/रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर अनिवार्य है। इसके लिए uptet.upessc.org/otr/info लिंक पर क्लिक करके निर्देश पुस्तिका पढ़कर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

    पहली बार उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग करा रहा परीक्षा

    UPTET 2026 वर्ष 2021 के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग टीईटी का आयोजन करा रहा है। आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक शर्तें, अर्हता, शुल्क और दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार प्राथमिक स्तर, उच्च प्राथमिक स्तर या दोनों स्तरों की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दोनों स्तर की टीईटी के आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को एक ही आनलाइन आवेदन में दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा के चयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    दो, तीन और चार जुलाई को टीईटी की परीक्षा प्रस्तावित 

    आयोग ने आवेदन के समय शुल्क भुगतान संबंधी अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए दो बैंकों से समझौता (एमओयू) किया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार टीईटी-2026 परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें और वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Bar Council Chunav Counting : तीसरे दिन आगरा-फतेहाबाद के वोटों की गिनती हुई, आगरा के हरजीत 1194 मतों के साथ आगे

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज का लाइसेंस रद, अमोनिया गैस रिसाव से इमारत ढहने से बड़ा हादसा हुआ था