Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Bar Council Chunav Counting : तीसरे दिन आगरा-फतेहाबाद के वोटों की गिनती हुई, आगरा के हरजीत 1194 मतों के साथ आगे

    By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 26 Mar 2026 07:23 PM (IST)

    UP Bar Council Chunav Counting यूपी बार काउंसिल चुनाव की मतगणना में तीसरे दिन गुरुवार को 3633 मतों की गिनती हुई। आगरा जिला और फतेहाबाद के वोटों की गिन ...और पढ़ें

    UP Bar Council Chunav यूपी बार कौंसिल चुनाव में आगरा और फतेहाबाद के मतों की गिनती हुई।

    UP Bar Council Chunav यूपी बार कौंसिल चुनाव में आगरा और फतेहाबाद के मतों की गिनती हुई।

    HighLights

    1. उप्र बार कौंसिल चुनाव मतगणना के तीसरे दिन तक 3633 मतों की गिनती पूरी

    2. 27 मार्च को रामनवमी के उपलक्ष्य में अवकाश के कारण मतगणना नहीं होगी

    3. बार कौंसिल के सचिव के अनुसार 28 मार्च को अलीगढ़ के वोट गिने जाएंगे

    विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। UP Bar Council Chunav Counting बार कौंसिल आफ उप्र के चुनाव की मतगणना में तीसरे दिन यानी गुरुवार तक 3633 मतों की गिनती कर ली गई। तीसरे दिन आगरा जिला एवं उसकी बाहरी अदालत फतेहाबाद में डाले गए वोटों की गिनती की गई। अब तक जितने वोट गिने गए हैं, उनमें आगरा के अधिवक्ता हरजीत अरोरा 1194 मतों के साथ सबसे आगे हैं। 

    रामनवमी अवकाश पर 27 को नहीं होगी मतगणना 

    UP Bar Council Chunav Counting शुक्रवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में अवकाश के कारण मतगणना नहीं होगी। इस चौथे दिन शनिवार 28 मार्च को अलीगढ़ जनपद में डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। यह जानकारी कौंसिल के सचिव/ चुनाव अधिकारी रामकिशोर शुक्ल ने दी है।

    आगरा के वोटों की गिनती पूरी

    आगरा जिले में डाले गए वोटों की गिनती का क्रम गुरुवार को पूरा हो गया। कुल 734 मतों की गिनती हुई। इनमें 48 अवैध तथा 686 वैध रहे। फतेहाबाद में डाले गए सौ वोटों की गिनती हुई। इनमें तीन अवैध मिले। मंगलवार को 1549 तथा बुधवार को 1350 वोट गिने गए थे। यह वोट आगरा के अधिवक्ताओं के थे। कौंसिल के कुल 25 सदस्य पदों के लिए इस बार 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चार चरणों में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदाताओं की संख्या 2.49 लाख से अधिक रही है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज से चुनार-चोपन रेलखंड पर अब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, यात्रियों का 30 मिनट समय बचेगा

    यह भी पढ़ें- बाढ़ व भारी बारिश में ड्रोन से होगी रेलपुलों की निगरानी, रेलवे बोर्ड ने मानसून से पहले हाई अलर्ट जारी किया

    खबरें और भी