Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prayagraj: UP Police की वर्दी हुई दागदार, चौकी इंचार्ज ने झांसा देकर बुलाकर; भदोही ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

    By Tara GuptaEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 03:00 AM (IST)

    महिला के अनुसार उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे शहर में रहता है। एक शख्स उसे परेशान करता था जिसकी शिकायत वह चौकी पर करने गई थी। इसके बाद एक चौ ...और पढ़ें

    यूपी पुलिस पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    यूपी पुलिस पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. महिला से मारपीट और धमकी देने का भी आरोप
    2. अधिकारियों से शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

    जागरण संवाददाता, जौनपुर/प्रयागराज : सराय ममरेज थाने में चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामले सामने आने के बाद से विभाग में खलबली मची हुई है। महिला ने पुलिसकर्मियों पर नशे की हालत में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अनुसूचित जाति की महिला ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के बाद सराय ममरेज थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी मुकदमा नहीं लिखा गया है।

    चौकी इंचार्ज ने झांसा देकर बुलाया

    महिला के अनुसार उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे शहर में रहता है। एक शख्स उसे परेशान करता था, जिसकी शिकायत वह चौकी पर करने गई थी। इसके बाद एक चौकी इंचार्ज ने उसे नंबर दिया और फोन पर बात करने लगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि 21 सितंबर की शाम छह बजे चौकी इंचार्ज ने उसे दुर्गागंज तिराहा पर बुलाया। वह जब वहां पहुंची तो चौकी प्रभारी कार में बैठा था और उसके बगल एक सिपाही था।

    नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का आरोप 

    पुलिसकर्मियों ने कुछ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक दिया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे भदोही ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। नशे में होने के कारण लौटते समय चौकी प्रभारी ने नियंत्रण खो दिया और दुर्गागंज के गौरा गांव के पास कार आम के एक पेड़ से टकरा गई। इसमें पीड़िता को भी चोटें आईं।

    सीओ ने महिला का दुष्कर्म से किया इंकार

    सूचना पर दुर्गागंज थानाध्यक्ष संजय यादव फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी महिला को चौकी पर लाकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। महिला का मोबाइल फोन छीन लिया गांव के बाहर छोड़कर चले गए। दुष्कर्म के कारण वह परेशान हो गई। किसी तरह हिम्मत करके वह सोमवार को पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचकर शिकायत की। हंडिया के सीओ सुधीर कुमार ने कहाकि दुष्कर्म नहीं हुआ है। महिला के लगाए गए आरोप गंभीर हैं। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    महिला के आरोपों की जांच की जाएगी। यदि मेरे सर्किल में दुष्कर्म की बात सही पाई गई तो दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -भुवनेश्वर पांडेय, सीओ भदोही

     ये भी पढ़ेंः थाने में पाकिस्तानी लड़की देख दंग रह गई यूपी की पुलिस, साथ आए युवक ने कहा- पहले मैं अपने घर ले गया था और...