Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी की इस लोकसभा सीट पर छिड़ेगा सियासी घमासान, नीतीश कुमार; प्रियंका और केशव प्रसाद मौर्य ठोंक सकते हैं ताल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 04:04 PM (IST)

    UP Politics News लोकसभा चुनाव 2024 में अभी समय है लेकिन राजनीतिक दल अपनी चाल निरंतर चल रहे हैं। हाल फिलहाल फूलपुर लोकसभा क्षेत्र हाट सीट के रूप में उभ ...और पढ़ें

    यूपी की इस लोकसभा सीट पर छिड़ेगा सियासी घमासान
    यूपी की इस लोकसभा सीट पर छिड़ेगा सियासी घमासान

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लोकसभा चुनाव 2024 में अभी समय है लेकिन राजनीतिक दल अपनी चाल निरंतर चल रहे हैं। हाल फिलहाल फूलपुर लोकसभा क्षेत्र हाट सीट के रूप में उभर रहा है। यहां से बड़े लड़ैया मैदान में उतर सकते हैं।

    सबसे पहले जेडीयू ने इस क्षेत्र का सर्वे कराया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस सीट से चुनाव मैदान में उतरने की आहट दी। उधर, अपना दल कमेरावादी की ओर से कार्यकर्ताओं ने पल्लवी पटेल के मैदान में आने की सुगबुगाहट दी है। इस पर भाजपा की कड़ी नजर है।

    5 दिनों तक प्रयागराज में रुके केशव प्रसाद मौर्य

    उप मुख्यमंत्री केशव ने अब तक का सबसे बड़ा प्रवास पिछले सप्ताह संगम नगरी में किया। वहा पांच दिन के लिए लखनऊ से आए। तीन दिन प्रयागराज और दो दिन कौशांबी रहते हुए राजनीतिक हवा के रुख को भांपा।

    इसे भी पढ़ें: अतीक के बाद अब मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनेंगे सरकारी आवास, LDA ने शासन को भेजा प्रस्ताव

    पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दावा किया कि फूलपुर सहित सभी 80 सीटों को जीतेंगे। इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। प्रथम यह कि फूलपुर से केशव सांसद रह चुके हैं। दूसरा यह, दोबारा वह यहां से ताल ठोक सकते हैं। पार्टी से सिग्नल का इंतजार है।

    खबरें और भी

    वर्तमान में केशरी देवी पटेल हैं सांसद

    केशव अपने पुत्र योगेश के लिए संभावनाओं की तलाश में हैं। यह बात तब और महत्वपूर्ण हो जाती है जब पूर्व कैबिनेट मंत्री व इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह का नाम आया हो। वर्तमान में यहां से सांसद केशरी देवी पटेल को अधिक उम्र का हवाला देकर टिकट के दावे को कमतर माना जा रहा है। उनके पुत्र व पूर्व विधायक दीपक पटेल इस दौड़ में शामिल हैं।

    इसे भी पढ़ें: अखिलेश को रोकने के लिए दरवाजे पर लगाया ताला, गेट पर चढ़कर JPNIC परिसर में दाखिल हुए सपा मुखिया

    भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा, उप मुख्यमंत्री का यह दौरा नवनियुक्त अध्यक्षों से मिलने और संगठन के कार्यों को लेकर बूथ व मंडल के पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ाने के लिए विमर्श पर केंद्रित रहा। रही बात फूलपुर सीट की तो पार्टी प्रदेश की सभी सीटों को जीतने के लिए जोर लगा रही है।

    आंतरिक सर्वे के बाद प्रियंका के मैदान में आने की अटकल

    फूलपुर संसदीय क्षेत्र पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मस्थली रहा है। इस बार कांग्रेस अपने लिए यहां संभावनाओं की तलाश कर रही है। आंतरिक सर्वे पूरा हो चुका है। उसके बाद अल्पसंख्यक वर्ग और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष की तरफ से प्रियंका वाड्रा के पोस्टर भी लगाए गए।

    इसमें पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी की तस्वीर शामिल रही। गंगापार कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश यादव का कहना है कि यह सीट हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। अंतिम फैसला हाईकमान करेगा।