Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य पद की लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी, 120 प्रश्न की होगी परीक्षा

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 08:10 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रधानाचार्य और हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक पदों की लिखित परीक्षा का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक पदों की लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी किया गया।

    2. परीक्षा में कुल 120 प्रश्न, 360 अंकों की लिखित परीक्षा होगी।

    3. चयन लिखित परीक्षा व 40 अंकों के साक्षात्कार के आधार पर।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड)/अल्पसंख्यक इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य व हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पद की लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों स्तर के पदों के लिए तीन खंडों की 12-12 इकाई से प्रश्न पूछे जाएंगे। खंड एक व दो से 30-30 प्रश्न रहेंगे, जबकि खंड तीन से 60 प्रश्न होंगे।

    इस तरह कुल 120 प्रश्नों का प्रश्नपत्र होगा। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। लिखित परीक्षा 360 अंकों की होगी। इसके अलावा 40 अंक का साक्षात्कार भी होगा। दोनों की मेरिट के आधार पर चयन की कार्यवाही की जाएगी।

    प्रधानाचार्य पद के लिए खंड-एक के 30 प्रश्न समसामयिकी, भारतीय इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत का भूगोल, सामान्य विज्ञान, सूचना व संचार प्रौद्योगिकी से पूछे जाएंगे। खंड दो में 30 प्रश्न सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी से संबंधित होंगे। खंड तीन से 60 प्रश्न स्वतंत्रता पूर्व व स्वातंत्रयोत्तर भारत में शिक्षा का विकास, उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921, संबद्ध अधिनियम, नियमावली व विनियमावली, प्रधानाचार्य की भूमिका और उत्तरदायित्व, शैक्षणिक प्रशासन, कार्यालय प्रशासन, विद्यालय का वित्तीय प्रशासन, शिक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाएं व क्रियान्वयन पर केंद्रित होंगे।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में गंगापार और यमुनापार के 150 तालाब बनेंगे मॉडल, बायो-फिल्टर से साफ किया जाएगा पानी

    इसके अलावा प्रधानाध्यापक पद के लिए खंड-एक व खंड-दो में 30-30 प्रश्न प्रधानाचार्य के लिए निर्धारित इकाई से पूछे जाएंगे, जबकि खंड-तीन के 60 प्रश्न स्वतंत्रता पूर्व व स्वातंत्रयोत्तर भारत में शिक्षा का विकास, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अधिनियम, बेसिक शिक्षा से संबंधित निकाय से संबंधित होंगे। अन्य इकाई प्रधानाचार्यों पद के अनुरूप निर्धारित की गई है।