Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP में शिक्षकों की बंपर भर्ती जल्द, एडेड माध्यमिक शिक्षकों की 21,252 रिक्तियां और अपलोड, कुल 23,899 पद भरे जाएंगे

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 01:28 PM (GMT+05:30)

    शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कुल 21,252 रिक्त पदों का अधियाचन भेजा है। इसके साथ ही पहले भेजे ग ...और पढ़ें

    UP में शिक्षक भर्ती आने की प्रतीक्षा कर रहे प्रतियोगियों के लिए खुशखबरी है।

    UP में शिक्षक भर्ती आने की प्रतीक्षा कर रहे प्रतियोगियों के लिए खुशखबरी है।

    HighLights

    1. टीजीटी के रिक्त पद 17740, पीजीटी के 2615, संबद्ध प्राइमरी सहायक अध्यापक के रिक्त पद 897

    2. शिक्षा निदेशालय प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के कुल 2647 पदों का पहले भेज चुका अधियाचन

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। शिक्षक भर्ती आने की प्रतीक्षा कर रहे प्रतियोगियों के लिए उम्मीद भरी खबर है। शिक्षा निदेशालय ने एडेड माध्यमिक विद्यालय में अब प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) व संबद्ध प्राइमरी में सहायक अध्यापक के कुल 21,252 रिक्त पदों का विवरण (अधियाचन) उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर सोमवार को ऑनलाइन भेज दिया।

    टीजीटी, पीजीटी समेत अन्य पद

    इसमें टीजीटी के 17,740, पीजीटी के 2,615 तथा संबद्ध प्राइमरी के 8,97 पद हैं। इसके पहले प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य को मिलाकर 2,647 पदों का अधियाचन भेजा गया था। इस तरह 23,899 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द आरंभ होगी। शिक्षा सेवा चयन आयोग का ई-अधियाचन पोर्टल तैयार हो जाने के बाद उन विभागों पर रिक्तियां ऑनलाइन भेजने का दबाव है, जिनमें आयोग को शिक्षक भर्तियां करानी हैं।

    पदों की रिक्तियां आयोग पोर्टल पर अपलोड

    इसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग के बाद अब माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से अनुमति मिल जाने के बाद शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी, पीजीटी एवं संबद्ध प्राइमरी में शिक्षकों के रिक्त मिले पदों का अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग को पोर्टल पर फाइनली अपलोड कर दिया। इसके पहले एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 तथा प्रधानाचार्य के 1,475 पदों की रिक्तियां आयोग को पोर्टल पर प्राप्त हो चुकी हैं।

    माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के लिए भर्ती जल्द 

    पुरानी लंबित शिक्षक भर्तियां पूर्ण कराने की प्रक्रिया के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि जैसे-जैसे अधियाचन प्राप्त होते जाएंगे, वैसे-वैसे भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस तरह माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के लिए बड़ी भर्ती जल्द आएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP में बंदरों के बढ़ते उत्पात पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी प्रभावी व व्यापक कार्ययोजना

    यह भी पढ़ें- आगरा में परिवार से रूठकर निकला 11 वर्षीय बालक प्रयागराज जंक्शन पर बरामद, जीआरपी ने ढूंढ निकाला