Vidhan Sabha Chunav 2027 : राजनैतिक दलों को मतदेय स्थलों की अंतिम सूची सौंपी, त्रुटिहीन बनाने को मांगा सहयोग
प्रयागराज के डीएम ने राजनीतिक दलों को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मतदेय स्थलों की अंतिम सूची सौंपी। इसके साथ ही त्रुटिहीन बनाने में सहयोग मांगा।

Vidhan Sabha Chunav 2027 राजनैतिक दलों को मतदेय स्थलों की अंतिम सूची सौंपी गई।
HighLights
प्रयागराज के डीएम बोले- युवा मतदाताओं का नाम अधिक संख्या में मतदाता सूची में शामिल कराना है
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, कोटेदार, प्रधानों और सभासदों के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Vidhan Sabha Chunav 2027 कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें विधानसभा चुनाव के 4887 मतदेय स्थलों के अनुमोदन के बारे में जानकारी दी गई। सभी को मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराई गई, ताकि वह मतदेय स्थल पर अभिकर्ताओं की तैनाती कर सकें।
छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश
छह नवंबर को आयोजित बैठक में मतदाता सूची पर भी चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2027 के आधार पर युवा मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम शामिल कराना है। स्वीप के माध्यम से डिग्री कॉलेजों के 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
कोटेदार, प्रधान व सभासदों से सहयोग की अपेक्षा
ग्रामीण स्तर ग्राम प्रधानों के माध्यम से राशन की दुकानों पर आने वाले लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए, कोटेदार, प्रधान, पूर्व प्रधान, शहरी क्षेत्रों में सभासदों के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की। एडीएफ प्रशासन पूजा पांडेय, सीएमओ डा. एके तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
433 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की होगी तैनाती
Vidhan Sabha Chunav 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अधिकारियों की टीमें तैयार होने लगी हैं। इन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराने व चुनाव के लिए प्रशिक्षण करने पर काम शुरू हो गया है। शुरुआती दौर में 433 सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशिक्षित किए जाएंगे। शनिवार को जिला पंचायत के सभागार में एक बैठक होगी। इसमें सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।