Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPESSC Teachers Recruitment : प्राचार्य पद के लिए आवेदन शुल्क 3000 एवं प्रधानाचार्य का 2000 रुपये निर्धारित

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 16 May 2026 11:02 PM (IST)

    UPESSC Teachers Recruitment उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विभिन्न शिक्षक भर्ती पदों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित कर दिए हैं। रिक्त पदों का विवर ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने निर्धारित किए शिक्षक भर्ती के आवेदन शुल्क

    2. रिक्त पदों के विवरण ई-अधियाचन पोर्टल पर भेजे जाने के बाद जारी होंगे भर्ती विज्ञापन

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPESSC Teachers Recruitment उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने लंबित शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के आयोजन की प्रक्रिया के साथ ही नई शिक्षक भर्तियों के लिए भी तैयारी तेज कर दी है। एडेड महाविद्यालयों, एडेड माध्यमिक विद्यालयों, अल्पसंख्यक महाविद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों के साथ अटल आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोग ने आवेदन शुल्क निर्धारित कर दिए हैं।

    आवेदन शुल्क निर्धारित 

    UPESSC Teachers Recruitment एडेड महाविद्यालय एवं अल्पसंख्यक महाविद्यालय के प्राचार्य पद के लिए सामान्य श्रेणी/अनारक्षित, ओबीसी अभ्यर्थियों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क देय होगा। इसी श्रेणी में एडेड माध्यमिक विद्यालय/अल्पसंख्यक विद्यालय के प्रधानाचार्य पद का आवेदन शुल्क 2000 रुपये निश्चित किया गया है।

    शिक्षक भर्ती को ऑनलाइन आवेदन लेगा आयोग

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने ई-अधियाचन पोर्टल लाइव कर दिया है, जिस पर संबंधित विभाग रिक्तियों के विवरण पोर्टल पर भेज सकते हैं। इसी अनुरूप आयोग शिक्षक पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर आनलाइन आवेदन लेगा। इसके लिए अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक पदों के आवेदन के शुल्क निर्धारित किए गए हैं। 

    माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य पद को आवेदन शुल्क

    आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर एडेड महाविद्यालय एवं अल्पसंख्यक महाविद्यालय के सामान्य श्रेणी, ओबीसी, ईडब्यूएस के लिए 2000 रुपये, दिव्यांगजन के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पद के लिए 2000 रुपये, प्रवक्ता/अल्पसंख्यक कालेज प्रवक्ता/अटल आवासीय विद्यालय प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक पदों के लिए 1500-1500 रुपये तथा सहायक अध्यापक (हाईस्कूल) पद के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

    खबरें और भी

    चयन प्रक्रिया को तैयार है आयोग  

    UPESSC Teachers Recruitment इसी तरह कुछ अन्य पदों के लिए श्रेणीवार अलग-अलग शुल्क निश्चित किए गए हैं। आयोग अध्यक्ष डाॅ. प्रशांत कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि रिक्त पदों का विवरण (अधियाचन) ऑनलाइन मिलने पर आयोग विज्ञापन जारी चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैयार है।