Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC Assistant Professor Recruitment Exam : शिक्षाशास्त्र में एक पद पर 472, इतिहास में 194 और हिंदी में 185 दावेदार

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 18 Apr 2026 12:33 PM (IST)

    UPPSC Assistant Professor Recruitment Exam उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों के लिए 1.14 लाख ...और पढ़ें

    UPPSC Assistant Professor Recruitment Exam राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

    UPPSC Assistant Professor Recruitment Exam राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

    HighLights

    1. राजकीय डिग्री कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर 1.14 लाख आवेदन

    2. कंप्यूटर साइंस के एक मात्र पद पर 573, उर्दू के तीन पदों पर 262 की दावेदारी

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC Assistant Professor Recruitment Exam उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पांच साल बाद निकाली गई 217 राजकीय डिग्री कालेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच विषयवार कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखेगी। 1253 पदों के लिए 1,14,955 आवेदन हुए हैं। यानी, औसतन एक पद पर 92 अभ्यर्थी दावेदार हैं।

    सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा कला, सामाजिक विज्ञान में

    UPPSC Assistant Professor Recruitment Exam सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा कला एवं सामाजिक विज्ञान के विषयों में दिख रही है। शिक्षाशास्त्र में एक पद पर 472, इतिहास में एक पद के लिए 194 दावेदार हैं। हिंदी में 185 और राजनीति विज्ञान में एक पद के सापेक्ष 184 अभ्यर्थी मैदान में हैं। कंप्यूटर साइंस के एक मात्र पद पर 573, उर्दू के तीन पदों पर 262 की दावेदारी है।

    सीटें सीमित, अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ी

    UPPSC Assistant Professor Recruitment Exam विषयवार आवेदन के आंकड़े बताते हैं कि पारंपरिक विषयों में सीटें सीमित होने के बावजूद अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वाणिज्य में सर्वाधिक 157 पद हैं। इसमें एक पद पर 54 के बीच प्रतिस्पर्धा है। अंग्रेजी में 92 पदों के सापेक्ष हर पद पर चयन के लिए 53 उम्मीदवारों के स्पर्धा होगी।

    इन विषयों में कितने आवेदन आए?

    UPPSC Assistant Professor Recruitment Exam हिंदी और रसायन विज्ञान (87-87), वनस्पति, जंतु विज्ञान और गणित (79-79) जैसे विषयों में भी संघर्ष होगा। फारसी में केवल एक-एक पद तथा सांख्यिकी और सैन्य विज्ञान में दो-दो पद होने से इन विषयों के अभ्यर्थियों में अवसरों की कमी साफ दिखती है। हिंदी में 87 पदों के सापेक्ष 16,098, इतिहास में 58 पदों के सापेक्ष 11,272, राजनीति विज्ञान में 57 पदों के सापेक्ष 10,519 और शिक्षाशास्त्र में 14 पदों के सापेक्ष 6616 आवेदन आए हैं।

    खबरें और भी

    पहली बार त्रिस्तरीय प्रणाली लागू

    इन विषयों में अभ्यर्थियों की भारी संख्या है, जबकि संगीत, दर्शनशास्त्र और सैन्य विज्ञान जैसे विषयों में अपेक्षाकृत कम आवेदन आयोग को प्राप्त हुए हैं। फारसी (पर्सियन) में एक पद पर मात्र 82 आवेदन आए हैं। इस बार चयन प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहली बार त्रिस्तरीय प्रणाली प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार लागू की गई है।