Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP बीएड प्रवेश और असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की तिथि टकराई, अभ्यर्थी परेशान; दोनों परीक्षाओं में 5 दिन अंतराल की मांग

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 09 May 2026 02:39 PM (GMT+05:30)

    अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों में टकराव पर पुनर्विचार की मांग की है। उन्होंने परीक्षाओं के बीच कम ...और पढ़ें

    यूपीपीएससी की कई परीक्षा की तिथियों में टकराव होने के कारण अभ्यर्थियों ने आयोग से पुननिर्धारण की मांग की है।

    यूपीपीएससी की कई परीक्षा की तिथियों में टकराव होने के कारण अभ्यर्थियों ने आयोग से पुननिर्धारण की मांग की है।

    HighLights

    1. परीक्षा तिथियों के टकराव पर अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी में दिया ज्ञापन, पुनर्विचार की मांग की

    2. 13 जून को एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा व 14 जून को GIC प्रवक्ता Pre Exam तिथि भी घोषित

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में अभ्यर्थियों की ओर से ज्ञापन सौंपकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों में हो रहे टकराव पर पुनर्विचार की मांग की। कहा गया है कि परीक्षाओं के बीच कम से कम दो से पांच दिनों का अंतराल रखा जाए ताकि सभी परीक्षार्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षाओं में शामिल हो सकें।

    कौन-कौन परीक्षा तिथि में टकराव?

    अभ्यर्थियों ने बताया कि 31 मई को उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा और राजकीय डिग्री काॅलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जा रही है। इसके अलावा जून माह में 13 जून को एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा पहले से प्रस्तावित है, जबकि 14 जून को जीआइसी प्रवक्ता की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इससे हजारों अभ्यर्थियों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

    एक से दूसरे जिले के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना मुश्किल 

    ज्ञापन में कहा गया कि जीआइसी प्रवक्ता और एलटी ग्रेड परीक्षाओं के केंद्र अलग-अलग जनपदों और मंडलों में बनाए जाने की संभावना है। ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए कम समय में एक जिले से दूसरे जिले में पहुंचना कठिन होगा। इससे कई अभ्यर्थी किसी एक परीक्षा से वंचित हो सकते हैं, जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

    अभ्यर्थियों की आयोग से मांग 

    ऐसे में अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मांग की है कि सभी परीक्षाओं की तिथियों पर पुनः विचार करते हुए ऐसा कार्यक्रम जारी किया जाए, जिससे किसी भी परीक्षा के बीच पर्याप्त समय मिल सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Indian Railways : सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 18 माह में बनेंगे दो नए प्लेटफार्म व मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कूड़े से बिजली और सीएनजी उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, बसवार में छह माह में लगेंगे नए प्लांट