Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC HEO Recruitment : दो दशक बाद निकली भर्ती के पाठ्यक्रम का पता नहीं, सवा लाख अभ्यर्थी परेशान

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 02 Apr 2026 07:40 PM (IST)

    UPPSC HEO Recruitment उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए सवा लाख से अधिक अभ्यर्थि ...और पढ़ें

    UPPSC HEO Recruitment समाज कल्याण विभाग में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों को सिलेबस का इंतजार है।

    UPPSC HEO Recruitment समाज कल्याण विभाग में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों को सिलेबस का इंतजार है। 

    HighLights

    1. चार अक्टूबर को परीक्षा, तैयारी की दिशा तय न होने से अभ्यर्थी चिंतित

    2. 221 पदों की इस भर्ती के लिए कुल 1,24,806 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC HEO Recruitment उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा करीब दो दशक बाद समाज कल्याण विभाग में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (HEO) के 221 पदों पर भर्ती निकाले जाने के बाद अभ्यर्थियों का उत्साह अब चिंता में बदलता जा रहा है। कारण है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के दो महीने बाद भी इस भर्ती का पाठ्यक्रम (सिलेबस) जारी नहीं हुअा है। इससे अभ्यर्थियों को यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और तैयारी की रूपरेखा क्या होगी।

     1,24,806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है

    UPPSC HEO Recruitment आयोग ने इस भर्ती के लिए 22 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। 221 पदों की इस भर्ती के लिए कुल 1,24,806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। आयोग ने परीक्षा की तिथि चार अक्टूबर 2026 निर्धारित कर दी है लेकिन पाठ्यक्रम जारी नहीं किया।

     प्रतियोगी संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी का तर्क

    UPPSC HEO Recruitment प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण आधार उसका पाठ्यक्रम होता है। बिना पाठ्यक्रम के वे यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें सामान्य अध्ययन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा, समसामयिक विषयों या विषय-विशेष ज्ञान पर अधिक ध्यान देना चाहिए। ऐसे में तैयारी सही दिशा में नहीं हो पा रही है।

     प्रतियोगी छात्रों में नाराजगी

    UPPSC HEO Recruitment प्रतियोगी छात्रों के बीच इस मुद्दे को लेकर नाराजगी भी बढ़ रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है, तो सिलेबस जारी करने में देरी समझ से परे है। इससे पहले वर्ष 2005 में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। लगभग 20 वर्षों बाद आई इस भर्ती का पाठ्यक्रम जारी न होने के कारण उम्मीदवार मानसिक दबाव में हैं।

    खबरें और भी

    छात्रों ने कहा- भर्ती प्रक्रिया में जल्दबाजी क्यों की गई?

    छात्रों का आरोप है कि यदि आयोग के पास परीक्षा का स्पष्ट प्रारूप और पाठ्यक्रम तैयार नहीं था, तो इतनी बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में जल्दबाजी क्यों की गई। अभ्यर्थियों ने विस्तृत सिलेबस, परीक्षा योजना और प्रश्नपत्र के स्वरूप की जानकारी जारी करने की मांग की है।