Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC LT Grade Exam : छह जिलों के 160 केंद्रों पर होगी एलटी ग्रेड कंप्यूटर विषय की परीक्षा, 70496 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 02 Apr 2026 08:24 PM (IST)

    UPPSC LT Grade Exam 2025 उप्र लोक सेवा आयोग (UPPSC) की एलटी ग्रेड कंप्यूटर विषय की परीक्षा 5 अप्रैल को छह जिलों के 160 केंद्रों पर होगी, जिसमे 70496 छ ...और पढ़ें

    UPPSC LT Grade Computer Exam 2025 एलटी ग्रेड कंप्यूटर परीक्षा 5 अप्रैल को होगी, 70496 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    UPPSC LT Grade Computer Exam 2025 एलटी ग्रेड कंप्यूटर परीक्षा 5 अप्रैल को होगी, 70496 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    HighLights

    1. परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत बाह्य परीक्षक होंगे तैनात

    2. परीक्षा 5 अप्रैल को, प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध

    3. नकल करने पर भारी जुर्माना और कारावास का प्रविधान 

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC LT Grade Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) कंप्यूटर विषय की परीक्षा पांच अप्रैल को छह जनपदों में बने 160 केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

    इन जनपदों में होगी परीक्षा 

    UPPSC LT Grade Exam 2025 एलटी ग्रेड कंप्यूटर विषय की परीक्षा छह जनपदों गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में होगी। परीक्षा में 50 प्रतिशत 50 प्रतिशत बाह्य परीक्षक तैनात होंगे। इसको लेकर कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण भी दिया गया।

    आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेशपत्र 

    UPPSC LT Grade Exam 2025 कंप्यूटर विषय के 1056 पदों के लिए 70496 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग की ओर सेप्रवेशपत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। 

    परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पूर्व प्रवेश 

    परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पूर्व दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। आयोग के अनुसार नकल या किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग का दोषी पाए जाने पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। 

    खबरें और भी

    प्रयागराज में 31 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    एलटी ग्रेड कंप्यूटर विषय की परीक्षा प्रयागराज के 31 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के दौरान शहर क्षेत्र के साथ झूंसी और फाफामऊ में भी केंद्र बनाया गया है। झूंसी के लालमनमोहन इंटर कालेज और फाफामऊ के आरपी रस्तोगी इंटर कालेज मलाक हरहर को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा आइईआरटी, केपी जायसवाल इंटर कालेज, क्रास्थवेट, कुलभास्कर, ईश्वर शरण, जीजीआइसी, कर्नल गंज इंटर कालेज, महिला सेवा सदन इंटर कालेज सहित 31 केंद्र बने हैं।