LT Grade Exam 2025 : एलटी ग्रेड जीव विज्ञान व उर्दू में 207 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त, UPPSC ने प्रत्यावेदन का मौका दिया
LT Grade Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने LT ग्रेड परीक्षा 2025 के जीव विज्ञान और उर्दू विषयों में कुल 207 अभ्यर्थियों के आवेदन विभिन्न ...और पढ़ें

LT Grade Exam 2025 यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड जीव विज्ञान व उर्दू में कई अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।
HighLights
सर्वाधिक आवेदन अंतिम तिथि तक हार्ड कापी नहीं भेजने के कारण निरस्त किए गए
अभ्यर्थी तीन जून शाम पांच बजे तक आयोग के समक्ष अपना प्रत्यावेदन दे सकेंगे
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। LT Grade Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) एलटी ग्रेड परीक्षा-2025 में जीव विज्ञान और उर्दू विषय में 207 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिया है। इसमें जीव विज्ञान के 155 और उर्दू के 52 अभ्यर्थियों के आवेदन शामिल हैं। अभ्यर्थी तीन जून शाम पांच बजे तक आयोग के समक्ष अपना प्रत्यावेदन दे सकेंगे।
जीव विज्ञान में 155 आवेदन निरस्त
जीव विज्ञान में कुल 155 आवेदन निरस्त किए गए हैं। इसमें 75 अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के आनलाइन आवेदन नहीं भरने या आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक आयोग को उपलब्ध नहीं कराने के कारण निरस्त किए गए। 28 अभ्यर्थियों ने निर्धारित अनिवार्य शैक्षिक अर्हता पूरी नहीं की थी, एक के पास बीएड की उपाधि नहीं थी। 10 ने कुशल खिलाड़ी का दावा किया, लेकिन प्रमाणपत्र नहीं लगाया था। नौ ने मुख्य परीक्षा के परंपरागत आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं किए और केवल शैक्षणिक अभिलेख लगाए। इसके अलावा अन्य कारणों से कई के अभ्यर्थन निरस्त हुए।
उर्दू में 52 आवेदन निरस्त किए गए
LT Grade Exam 2025 उर्दू के जिन 52 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त किए गए हैं, उनमें प्रमुख कारण आवेदन पत्र में त्रुटियां, आवश्यक प्रमाण-पत्रों का समय से प्रस्तुत न किया जाना, गलत श्रेणी का दावा तथा अनिवार्य शैक्षिक योग्यता का अभाव हैं। उर्दू में 36 ने परंपरागत आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं किए और केवल शैक्षणिक अभिलेख लगाए। एक के हाईस्कूल के अंकपत्र और प्रमाणपत्र में जन्मतिथि भिन्न है और चार ने कुशल खिलाड़ी का दावा किया, लेकिन प्रमाणपत्र नहीं लगाए थे।