Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat में छत से टपका पानी, यात्री की शिकायत पर बदली सीट; ट्रेन वाराणसी से प्रयागराज होकर जा रही थी नई दिल्ली

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:00 PM (IST)

    वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में छत से पानी टपकने के कारण एक यात्री को असुविधा हुई। यात्री की 'एक्स' पर शिकायत के बाद रेलवे ने यात्री की सीट बदल दी। ...और पढ़ें

    वंदे भारत ट्रेन।

    वंदे भारत ट्रेन।

    HighLights

    1. ट्रेन में सीट के ऊपर छत से लगातार टपक रहा था पानी

    2. 'एक्स' पर शिकायत करके यात्री ने रेलवे से शिकायत की

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। देश की सबसे प्रीमियम और हाई-स्पीड ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी से वाया प्रयागराज नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 22415 (वंदे भारत एक्सप्रेस) के कोच सी 16 में सफर कर रहे यात्री प्रियांशु भरद्वाज को रेलवे की 'प्रीमियम सुविधा' के नाम पर भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

    यात्री भीग गया, सीट गीली हो गई 

    यात्रा शुरू होते ही प्रियांशु की सीट (सी 16) के ठीक ऊपर स्थित छत से लगातार पानी टपकने लगा। पानी गिरने के कारण उनकी पूरी सीट गीली हो गई और खुद यात्री भी पानी से भीग गया। महंगे टिकट के बावजूद ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से ही ऐसी स्थिति देखकर यात्री ने नाराजगी जताई।

    एक्स पर शिकायत के बाद सीट बदली गई 

    परेशान प्रियांशु ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर शिकायत की। उन्होंने लिखा कि आराम के लिए प्रीमियम ट्रेन बुक करने के बावजूद उन्हें सीट पर पानी टपकने की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यात्री ने रेलवे प्रशासन से तुंरत सीट बदलने या अपग्रेड करने की गुहार लगाई। बाद में यात्री की सीट बदल दी गई।

    यह भी पढ़ें- SSC JE Result 2025 : जूनियर इंजीनियर परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

    यह भी पढ़ें- पांच वर्ष राज करने पर भी मोहभंग नहीं, नियमों ने छीनी पदवी पर प्रधानी बरकरार, भुगतान में लगा रहे प्रधान के नाम की मुहर

    खबरें और भी