विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vidhan Sabha Chunav 2027 : प्रयागराज के 4887 बूथों पर पड़ेंगे वोट, अंतिम सूची जारी; कहां-कितने घटे मतदेय स्थल?

By Surya Prakash Tiwari Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 06 Nov 2026 02:44 PM (IST)

प्रयागराज में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 4887 मतदान बूथों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। मतदाताओं ...और पढ़ें

Vidhan Sabha Chunav 2027 प्रयागराज में बूथों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

Vidhan Sabha Chunav 2027 प्रयागराज में बूथों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

HighLights

  1. अभी तक 12 विधानसभा क्षेत्रों में थे 5151 मतदेय स्थल, 264 बूथ हुए कम

  2. एसआईआर में मतदाताओं के घटने के बाद नए सिरे से किया गया था निर्धारण

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Vidhan Sabha Chunav 2027 आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रयागराज जनपद का मतदान 4887 बूथों पर होगा। अभी तक जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों में 5151 मतदेय स्थल थे। एसआइआर के बाद बड़ी संख्या में मतदाता घटे तो मतदेय स्थलों का भी नए सिरे से निर्धारण हुआ। इसमें 264 मतदेय स्थल घट गए हैं।

प्रति बूथ 1200 मतदाताओं का मानक रखा गया था

विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में तमाम मतदाताओं के नाम कट गए थे। इसके कारण कई बूथों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम बची थी। अधिकारियों के मुताबिक निर्वाचन आयोग की ओर से बूथों का नए सिरे से निर्धारण करने के निर्देश दिए थे। इसमें प्रति बूथ 1200 मतदाताओं का मानक रखा गया था।

बूथों की अंतिम सूची जारी

निर्वाचन आयोग के इसी मानक को ध्यान में रखते हुए उन बूथों का विलय कर दिया गया, जहां मतदाता काफी कम बचे थे। 19 अक्टूबर को मतदेय स्थलों की सूची का आलेख प्रकाशित किया गया था, जिसमें 4897 मतदेय स्थल थे। बाद में जब पुन: देखा गया तो पता चला कि सूची में अब भी कई ऐसे मतदेय स्थल हैं, जहां मतदाता निर्धारित 1200 के मानक से कम हैं। ऐसे में फिर से बूथों का निर्धारण हुआ, जिसमें 10 बूथ और घट गए। पांच नवंबर को 4887 बूथों की अंतिम सूची जारी की गई।

इलाहाबाद उत्तरी में कटे सबसे अधिक 48 बूथ

Vidhan Sabha Chunav 2027 जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रों में इलाहाबाद उत्तरी ऐसी है, जहां सबसे अधिक 48 मतदेय स्थल सूची से बाहर हुए हैं। फूलपुर में 38, फाफामऊ में 20, सोरांव में 26, प्रतापपुर और हंडिया में 16-16, मेजा में 27, करछना में 26, इलाहाबाद पश्चिमी में 21, इलाहाबाद दक्षिणी में 12, बारा और कोरांव में सात-सात बूथ कम हुए हैं।

जनपद के सभी 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 4887 मतदेय स्थलों के संभाजन प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है। पहले की अपेक्षा 264 बूथ कम हो गए हैं।
- उपमा पांडेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की मुंडेरा व 6 उप मंडियां 26 लाख रुपये से चमकेंगी, कारोबारियों और किसानों को होगी सुविधा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भूलभुलैया पार्क तीन करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, ओपन जिम व योग स्थल भी भी मिलेगी सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।