Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के एक लाख लोगों के लिए खुशखबरी : जार्जटाउन, टैगाेर टाउन सहित 10 वार्डों में जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 05 Jul 2026 12:45 PM (IST)

    प्रयागराज के जार्जटाउन, टैगोर टाउन सहित 10 वार्डों के लगभग एक लाख लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। परेड मैदान में 22.87 करोड़ रुपये की लागत ...और पढ़ें

    प्रयागराज में जल निगम पंपिंग स्टेशन बनने से मुहल्लों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।

    प्रयागराज में जल निगम पंपिंग स्टेशन बनने से मुहल्लों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।

    HighLights

    1. परेड मैदान में बाढ़ पंपिंग स्टेशन बनेगा, कुछ ही घंटों में मुहल्लों का पानी निकाल देगा

    2. 22.87 करोड़ रुपये का बजट इस प्रोजेक्ट में होगा खर्च, 20 किमी बिछेगी पाइप लाइन

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बारिश होने पर जार्जटाउन, टैगाेर टाउन, कर्नलगंज, एलनगंज, अलोपीबाग सहित कई वार्डों में अक्सर जलभराव हो जाता है। इसकी वजह से लगभग एक लाख से अधिक आबादी परेशान होती है। आगामी कुछ माह में जलभराव की समस्या इन वार्डों में नहीं होगी। इसके लिए परेड मैदान में बाढ़ पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। बाढ़ पंपिंग स्टेशन बनने से कुछ ही घंटों में मुहल्लों का पानी तेजी से निकल जाएगा।

    जलभराव की समस्या बनी परेशानी का कारण 

    जल निगम की ओर से बाढ़ पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। बाढ़ पंपिंग स्टेशन को बनाने के लिए 22.87 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इससे जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। अभी जार्जटाउन, टैगोर टाउन, मलाकराज, अलोपीबाग, बाघम्बरी हाउसिंग, बैरहना, एलनगंज, महर्षि भरद्वाजपुरम, बाघम्बरी स्कीम वार्ड में जलभराव की समस्या से लोग परेशान होते हैं।

    पाइप से पानी गंगा में पहुंचाया जाएगा

    20 से 25 मिनट की बारिश में इन मुहल्लों की गलियां और सड़कें लबालब हो जाती है। लोग घंटों अपने घरों में कैद होकर रह जाते हैं। जन समस्याओं को देखते हुए इन वार्डों के प्रमुख नालों के पानी के लिए अंडर ग्राउंड टैंक बनाया जाएगा। इस टैंक से परेड मैदान में बनने वाले नए बाढ़ पंपिंग स्टेशन तक लगभग 20 किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पाइप लाइन के माध्यम से पंपिंग करके पानी को बांध के पार गंगा में पहुंचाया जाएगा। जल निगम के अभियंता ने बताया नया पंपिंग स्टेशन बनाने में लगभग 12 माह का समय लगेगा। 

    जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए परेड मैदान में एक और बाढ़ पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पंपिंग स्टेशन के बनने से लगभग 10 वार्डों में जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। बारिश के बाद बाढ़ पंपिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
    - संजीव कुमार, महाप्रबंधक, जलकल विभाग।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Indian Railways : रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, LSLRD कोच में अब उपलब्ध होंगी रोजाना 6,000 अतिरिक्त सीटें

    यह भी पढ़ें- Chaturmas 2026 : 12 जुलाई से विवाह आदि शुभ-मांगलिक कार्य नहीं होंगे, चातुर्मास में क्या करें-क्या न करें, किसकी करें आराधना?