यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मां ने कहा काम पर जाओ तो बेटे ने कर डाला कुकृत्य, अपराधी की बात सुन लोग बोले– कलयुग आ चुका है!
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। यहां के भावापुर गांव में एक महिला की हत्या उसके बेटे ने कर दी और आरोप चंदा मांगने वाल ...और पढ़ें

HighLights
- मां की हत्या कर चंदा मांगने वालों पर लगाया आरोप
- पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ तो कबूला अपराध
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भावापुर निवासी सुभद्रा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही बेटे सचिन ने ही किया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का राजफाश किया है।
डीसीपी सिटी ने बताया कि सुभद्रा अपने बेटे को काम पर जाने के लिए दबाव बनाती थी। घटना के दिन भी भी काम पर जाने के लिए भी विवाद हुआ। तब मां ने सचिन को थप्पड़ रसीद दिया था। इसके बाद ही सचिन ने मां का सिर खलबट्टे से फोड़कर कर मार डाला था।
बताया गया है कि सुभद्रा पत्नी मनीराम पाल की रविवार को घर के भीतर हत्या कर लूटपाट की वारदात अंजाम दी गई थी। पति व व बेटे ने हत्यारे पर 15 लाख नकद व पांच लाख के जेवर भी लूट ले जाने का आरोप लगाया था। सुबह चंदा मांगने वाले दो युवकों पर शक जताया था। मगर कड़ाई से पूछताछ में बेटे ने हत्या की बात स्वीकार की।