Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली के FG कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर की 1910 सीटों के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब 30 तक कर सकेंगे अप्लाई

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:51 PM (IST)

    रायबरेली के फीरोज गांधी कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। कॉलेज 1910 सीटों पर सीधे प्रवे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ाई गई।

    2. स्नातक और स्नातकोत्तर की कुल 1910 सीटें उपलब्ध।

    3. छात्रवृत्ति, स्मार्टफोन, टैबलेट और आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। फीरोज गांधी कालेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए प्रवेश की तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय में बीए, बीएससी व बीकाम की 1260 सीटों एवं एमए, एमएससी, एमकाम, की 650 सीटों पर सीधे प्रवेश हो रहे हैं।

    विद्यालय में जानकारी के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। महाविद्यालय में अध्ययनरत 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 1.75 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदान की जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी 400 विद्यार्थियों को प्रति छात्र 1500 की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाती है।

    आरओ एवं वाटर कूलर वाटर प्वाइंट बनाए

    इसके अतिरिक्त स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को टेबलेट प्रदान किया जाता है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 25 किलोवाट के सोलर पावर पैनल एवं 82.5 केवीए क्षमता के आधुनिक ग्रीन डीजल जनरेटर सेट लगाए गए हैं। स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ एवं वाटर कूलर वाटर पाइंट बनाए गए हैं।

    महाविद्यालय में 4 संकायों के 16 विभागों में 30 से अधिक लेक्चर थियेटर हैं। बडा खेल मैदान भी है, जिसमें टेबल टेनिस व बैडमिंटन हाल जैसी सुविधाएं हैं। एनसीसी, रोवर्स एवं रेंजर्स तथा सांस्कृतिक क्लब भी हैं। विद्यार्थियों के लिए शोध पत्रिकाओं, संदर्भ ग्रंथों व अध्ययन सामग्री से लैस पुस्तकालय है। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशालाएं उपलब्ध है।

    खबरें और भी