FGIET के स्टूडेंट ने यूरोप की 5642 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, माउंट एल्ब्रुस पर चढ़कर बढ़ाया रायबरेली का मान
फीरोज गांधी इंस्टीट्यूट के पूर्व छात्र अस्तित्व साहू ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराकर संस्थान और रायबरेली का नाम रोशन किया ह ...और पढ़ें

HighLights
अस्तित्व साहू ने माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराया।
यूरोप की सबसे ऊंची चोटी (5,642 मीटर) पर चढ़ाई।
एफजीआईईटी और रायबरेली का नाम गौरवान्वित किया।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। फीरोज गांधी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी (एफजीआइईटी) के इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र अस्तित्व साहू ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर) पर तिरंगा फहराकर संस्थान एवं जनपद का नाम गौरवांवित किया है।
शैक्षणिक निदेशक डा. मनीष सक्सेना ने अस्तित्व साहू को बधाई देते हुए कहा कि कठिन पर्वतीय परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह सफलता संस्थान के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
रजिस्ट्रार डा. अमित पोरवाल ने कहा कि अस्तित्व की सफलता संस्थान के विद्यार्थियों में साहस, अनुशासन एवं उत्कृष्टता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगी।
यह भी पढ़ें- यूपी : ITI में प्रवेश के आवेदन की डेट बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई; सुधार के लिए मिलेगा 48 घंटे का मौका
मीडिया प्रभारी व खेल अधिकारी प्रवेश नारायण सिंह ने बताया कि संस्थान परिवार अपने इस होनहार छात्र की उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करता है।