रायबरेली में भारी बारिश के बाद स्विच यार्ड में भरा पानी, NTPC की यूनिट ठप होने से 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी की 210 मेगावाट की यूनिट-2 स्विच यार्ड में बारिश का पानी भरने से बंद हो ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
एनटीपीसी ऊंचाहार की 210 मेगावाट यूनिट-2 बंद।
स्विच यार्ड में बारिश का पानी भरने से ठप।
हरियाणा, दिल्ली समेत 8 राज्यों में बिजली प्रभावित।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी विद्युत तापीय परियोजना की 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट संख्या दो के स्विच यार्ड में बारिश का पानी भर जाने से यूनिट बंद हो गई है। इसके परिणामस्वरूप हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल और चंडीगढ़ की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है।
मंगलवार को कर्मचारियों ने पंपिंग सेट के जरिये पानी निकालने का कार्य शुरू किया, लेकिन देर रात तक यूनिट से बिजली का उत्पादन नहीं हो सका। एनटीपीसी परियोजना में 1550 मेगावाट की कुल उत्पादन क्षमता है, जिसमें यूनिट संख्या एक से पांच तक 210 मेगावाट और छठी यूनिट 500 मेगावाट की क्षमता वाली है।
एक सप्ताह पूर्व यूनिट संख्या पांच को वार्षिक मरम्मत के लिए बंद किया गया था। सोमवार की शाम को यूनिट संख्या दो के स्विच यार्ड में जल भराव होने से यह स्वत: बंद हो गई। एनटीपीसी परियोजना के मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक पंकज अरोड़ा ने बताया कि मरम्मत के बाद इसे पुनः चालू कर बिजली उत्पादन शुरू किया जाएगा। परियोजना की यूनिट संख्या एक से लेकर तीन तक लगभग 40 वर्ष पुरानी हैं, जिससे बारिश के दौरान जल भराव का खतरा बना रहता है।
