Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में बीएसए के निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कम रही छात्र संख्या, टीचरों और प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:56 PM (IST)

    रायबरेली में बेसिक शिक्षाधिकारी ने 10 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जहाँ पंजीकृत छात्रों की संख्या के मुकाबले उपस्थिति कम पाई गई। इस पर शिक्षकों और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बीएसए ने रायबरेली के 10 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

    2. पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष कम उपस्थिति पर नोटिस जारी हुए।

    3. शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण व साक्ष्य मांगे गए।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। बेसिक शिक्षाधिकारी ने 10 विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर नामांकित बच्चों के सापेक्ष कमी पाए जाने पर शिक्षक व प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।

    बीएसए राहुल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, कंपोजिट विद्यालय सराय बैरिहा खेडा, प्राथमिक विद्यालय पकरा, प्राथमिक विद्यालय साड़बरा, प्राथमिक विद्यालय कठगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरेनी, प्राथमिक विद्यालय हंसापुर, प्राथमिक विद्यालय झामपुर, प्राथमिक विद्यालय गुलालपुर और कंपोजिट विद्यालय धन्नीपुर पहुंचे।

    ज्यादातर विद्यालय में उन्हें पंजीकृत के सापेक्ष छात्रों की संख्या कम पाई गई। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों से छात्र नामांकन वृद्धि के लिए की गई कार्रवाई के संबंध में साक्ष्य सहित आख्या उपलब्ध मांगी है। उन्होंने निर्देशित किया कि छात्र उपस्थित एवं ठहराव के लिए विशेष प्रयास करें। विद्यालय परिसर व भवन साफ-सुधरा रखें।