रक्षाबंधन पर यात्रियों को तोहफा, रायबरेली डिपो से दिल्ली-लखनऊ और प्रयागराज समेत इन जिलों के लिए बढ़ेंगे बसों के फेरे
परिवहन निगम रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए तैयारी कर रहा है। रायबरेली डिपो से दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज और अन्य जिलों के लिए बसों के फेरे ब ...और पढ़ें
-1785333299926_m.webp)
HighLights
रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए तैयारी।
रायबरेली डिपो से बसों की संख्या में वृद्धि होगी।
दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज समेत अन्य मार्गों पर अतिरिक्त बसें।
जागरण संवाददाता। रायबरेली। रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रायबरेली डिपो से दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही लखनऊ, प्रयागराज और अन्य जिलों के लिए भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
डिपो अधिकारियों से अधिक यात्री वाले मार्गों की रिपोर्ट मांगी गई है। महिलाएं इस त्योहार पर मायके की यात्रा करती हैं, इसलिए दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक आने वाले यात्रियों को भी बस सेवा उपलब्ध कराने की तैयारी है।
डिपो अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रमुख मार्गों का सर्वे कर ऐसे रूट चिह्नित करें, जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। रक्षाबंधन 2026 में 28 अगस्त को मनाया जाएगा।