Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में सर्द हवाओं से दिन में गलन का असर, तीन दिनों तक तापमान में दर्ज की जाएगी गिरावट

    Updated: Fri, 26 Dec 2025 10:21 PM (GMT+05:30)

    रायबरेली में सर्द हवाओं और कोहरे से गलन बढ़ गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर- ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रायबरेली में सर्द हवाओं से गलन और कोहरा बढ़ा।

    2. अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

    3. नए साल में बारिश की संभावना, सर्दी रहेगी बरकरार।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। कई दिनों से ठंड काफी बढ़ी हुई है। शुक्रवार को भी सुबह कोहरे के साथ दिन में धुंध का असर रहा। कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन उसका असर अधिक नहीं हो सका।

    सर्द हवाओं के कारण दिन में गलन बढ़ी रही। दिनभर लोग ठंड के कारण ठिठुरे। प्रमुख चौराहों पर लोगों को जहां अलाव दिखा, वहीं ठंड से बचाव के लिए उसके पास खड़े रहे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गलन और बढ़ने के आसार जताए गए हैं।

    चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं से गलन बढ़ी है, दिन में भी हवाओं के कारण ठंड का असर रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रही।

    इससे तापमान में उतार चढ़ाव भी जारी रहेगा। बारिश की शुरूआत काफी कम है। नए साल की शुरूआत में बारिश की संभावना दिख रही है। तीन दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उसके बाद बादलों के आने के कारण रात के तापमान बढ़ेंगे, लेकिन सर्दी, कोहरा, धुंध, प्रदूषण बरकरार रहेगी।