Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूदखोरों से परेशान बुजुर्ग गंगा में कूदा, गोताखोरों ने बचाई जान; पीड़ित ने कहा - पूरा पैसे देने के बाद भी मांग रहे रुपये

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 05:43 PM (IST)

    रायबरेली में सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान एक बुजुर्ग ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। नाविकों और गोताखोरों ने उन्हें बचाया, जिसके बा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग ने गंगा नदी में छलांग लगाई।

    2. खरौली घाट पर नाविकों और गोताखोरों ने बुजुर्ग को सुरक्षित बचाया।

    3. पुलिस ने बुजुर्ग को समझाकर उनके परिवारजनों को सौंप दिया।

    संवाद सूत्र, ऊंचाहार (रायबरेली)। सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग ने शुक्रवार को आत्महत्या की नीयत से खरौली घाट स्थित पक्के पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नाविक और गोताखोर यह देख उसे बचाने के लिए भागे।

    उन्होंने बुजुर्ग को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला, तब जाकर बुजुर्ग की जान बच सकी। पुलिस बुजुर्ग को कोतवाली ले आई, जहां उन्हें किसी समझाकर शांत कराया, इसके बाद उन्हें परिवारजन के सिपुर्द किया गया।

    शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी इंदिरा नगर निवासी हरिश्चंद्र ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। जिसके चलते उन्होंने कई लोगों से मिलाकर करीब 10 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे।

    हरिश्चंद्र के अनुसार वह सूद समेत उधार लिया हुआ लौटा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी सूदखोरों द्वारा और अधिक रुपयों की मांग करते हुए उन्हें व उनके परिवार को धमकाया जा रहा है। चूंकि उनकी आयु 60 साल से अधिक है, ऐसे में वह कहीं मजदूरी भी नहीं कर सकते, जिससे रुपये कमाकर सूदखोरों दे सके।

    गंगा नदी में लगाई छलांग 

    ऐसे में कोई रास्ता न बनता देख शुक्रवार की सुबह वह खरौली घाट स्थित पक्का पुल पहुंचे और आत्महत्या की नीयत से गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान मौके पर मौजूद गोताखोर व नाविकों ने उन्हें नदी से निकालकर पुलिस को सूचना दी।

    खबरें और भी

    प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय का कहना है कि बुजुर्ग ने कई लोगों से करीब 10 लाख रुपये का कर्ज लिया था। पैसे न लौटा पाने की वजह से आत्महत्या की नीयत से उन्होंने गंगा नदी में छलांग लगाई थी। उन्हें समझाकर परिवारजन के सिपुर्द किया गया है।