विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में 25 सितंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन, कार्ड धारकों को 18 रुपये में मिलेगी चीनी

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:29 PM (IST)

रायबरेली में 25 सितंबर तक मुफ्त राशन वितरण जारी रहेगा, जिससे साढ़े पांच लाख कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। अंत्योदय ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 25 सितंबर तक रायबरेली में मुफ्त राशन वितरण।

  2. अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपये में चीनी।

  3. जुलाई, अगस्त, सितंबर माह की चीनी मिलेगी।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। जिले के करीब 1133 सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर 25 सितंबर तक मुफ्त राशन मिलेगा। वहीं, अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन किलो चीनी मिलेगी। इसके लिए सभी कोटेदारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जनपद में करीब साढ़े पांच लाख कार्ड धारक हैं। वहीं, करीब 22 लाख यूनिट हैं। सभी को जिला पूर्ति विभाग की तरफ से गेहूं व चावल दिया जाएगा। इसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। राशन कार्ड के अनुसार खाद्यान्न का स्टाक कोटे की दुकानों में पहुंचा दिया गया है। वितरण भी जारी है।

25 सितंबर तक शत-प्रतिशत राशन वितरण का आदेश 

इस बार एक लाख एक हजार नौ सौ 13 अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन किलो चीनी भी दी जा रही है। चीनी महज 18 रुपये प्रति किलो दी जाएगी। इस बार प्रति किलो माह के हिसाब से जुलाई अगस्त व सितंबर की चीनी दी जा रही है। चीनी का स्टाक समय से पूर्व ही गोदामों में पहुंचा दिया गया है। सभी कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि 25 सितंबर तक शत प्रतिशत राशन वितरण करें।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान का कहना है कि सभी यूनिटों को मुफ्त राशन मिलेगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी दी जा रही है। सभी कोटेदारों को समय पर राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं।