रायबरेली में में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत 5 पर मुकदमा
रायबरेली में एक नवविवाहिता की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
नवविवाहिता की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।
पति समेत पांच लोगों पर मायके पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि।
संवाद सूत्र, शिवगढ़ (रायबरेली)। बारी खेड़ा गूढ़ा में छत से गिरकर हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के बीच मुकदमा दर्ज किया गया है। नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
गांव निवासी अतुल कुमार वर्माा का विवाह दो माह पूर्व लखनऊ के नगराम के इसरीगंज करोरा की रहने वाली राखी से हुआ था। बुधवार की रात करीब दो बजे राखी के ससुरालीजन उसे गंभीर हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारजन के अनुसार राखी छत से गिरकर घायल हो गईं थी। हालांकि वह गिरी कैसे, इसकी जानकारी ससुरालीजन भी चिकित्सक को नहीं दे पाए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने पर गहरी चोट लगने से राखी की मौत होने की पुष्टि हुई थी। मृतका के पिता महादेव वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति अतुल कुमार वर्मा, जेठ आदित्य वर्मा, ससुर शिव कुमार वर्मा, सास एवं जेठानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।