Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 09:34 AM (IST)

    रायबरेली के लालगंज में सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने से एक युवक सर्वेश मौर्य की मौत हो गई, जबकि आयुष मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचा ...और पढ़ें

    सर्वेश मौर्य की फाइल फोटो। जागरण

     सर्वेश मौर्य की फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. लालगंज में सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराई।

    2. सर्वेश मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई।

    3. आयुष मौर्य गंभीर घायल, लखनऊ रेफर किया गया।

    जागरण संवादाता, रायबरेली। लालगंज में सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से बाइक भिड़ गई जिसके चलते बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को गंभीर दशा में लखनऊ रेफर किया गया है।

    बताया गया है कि सरेनी के ग्राम गजियापुर निवासी सर्वेश मौर्य 40 वर्ष पुत्र भिखारी लाल साथी आयुष मौर्य पुत्र विजय मौर्य के साथ रात लगभग 11 बजे एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। लालगंज में मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज के निकट सड़क किनारे एक खराब ट्रक खड़ा था जिससे रात के अंधेरे में उनकी बाइक भिड़ गई। टक्कर के चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    यह भी पढ़ें- रायबरेली में स्थापित हुई प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें, 97 दिन बाद भी नहीं हुई शुरू

    राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सर्वेश मौर्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि आयुष को गंभीर दशा में लखनऊ रेफर किया गया है। सर्वेश की मौत पर पत्नी शशि आदि का रो रो कर बुरा हाल है।