रायबरेली में PNG पाइपलाइन बिछाने के काम पर रोक, लापरवाही करने पर जलकल विभाग सख्त
रायबरेली में पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने के काम पर जलकल विभाग ने लापरवाही और जलापूर्ति बाधित होने की शिकायतों के बाद रोक लगा दी है। विभाग ने कार्यदायी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम रायबरेली में रुका।
लापरवाही से जलापूर्ति बाधित होने की शिकायतें मिलीं।
क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत के बाद ही काम शुरू होगा।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। पालिका क्षेत्र में पीएनजी गैस पाइपलाइन डालने के दौरान बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर जलकल विभाग ने सख्त कदम उठाया है। पाइपलाइन बिछाने में लापरवाही और जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न होने की शिकायतों के बाद जलकल अवर अभियंता ने कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर काम पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है, जिसमें कई स्थानों पर सड़क खोदी जा रही है। इस प्रक्रिया में जलकल विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कई मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित हो रही है। इसके अलावा, खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत ठीक से न होने की भी शिकायतें मिल रही हैं।
जलकल अवर अभियंता ने पत्र में स्पष्ट किया है कि पाइपलाइन डालने के दौरान जलकल की पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। इसलिए, शिकायतों का निस्तारण और क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत के बाद ही कार्य पुनः शुरू किया जाए।
यह भी पढ़ें- रायबरेली के 34 वार्डों में जल्द लगेंगी 1000 नई स्ट्रीट लाइटें, नगर पालिका जगमग कराएगा शहर की गलियां
जलकल विभाग की इस कार्रवाई से पीएनजी पाइपलाइन बिछाने वाली संस्था में हलचल मची है। अवर अभियंता प्रियंका यादव ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पत्र भेज दिया गया है।