रायबरेली में सड़क हादसों में पांच घायल, तीन की हालत गंभीर; पीड़ितों को जिला अस्पताल किया रेफर
रायबरेली में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें वैन से घसीटा गया एक ...और पढ़ें
-1784741715753_m.webp)
HighLights
रायबरेली में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल।
तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वैन, बाइक और ई-रिक्शा दुर्घटनाओं में लोग हुए चोटिल।
जागरण टीम, रायबरेली। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बछरावां : थुलेडी निवासी मुमताज मंगलवार की रात ईदगाह से पैदल अपने घर लौट रहे थे। गांव के मुख्य चौराहे से कुछ दूरी पर पीछे से आ रही वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मुमताज वैन के अगले हिस्से में फंस गए और वाहन उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। थुलेडी चौराहे के पास लोगों ने शोर मचाया, जिस पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायल को वैन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हरचंदपुर : बहुधा खुर्द के रहने वाले बजरंग व राम विलास बुधवार को बाइक से जा रहे थे। प्यारेपुर के पास एक बाइक ने उनकी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बजरंग और राम विलास घायल हो गए। इसी दौरान पास से गुजर रहे एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
लालगंज : सरेनी के पूरे टीका के राजू बाइक से अपने घर जा रहे थे। लालगंज-गेंगासो मुख्य मार्ग पर जनता बाजार के पास उनकी बाइक सड़क पर घूम रहे बेसहारा मवेशी से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दूसरी घटना में पूरे गुर्दी गांव के पास एक कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया, जिससे रिक्शा सवार जनेवा कटरा के रहने वाले कक्षा 11 के छात्र विश्वास वाजपेयी गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।