Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में ई-बसों के लिए बनेंगे डिपो और चार बस स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन, परिवहन निगम ने शुरू की तैयारी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 05:10 PM (IST)

    रायबरेली में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए डिपो और चार बस स्टेशनों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। यह पहल जिले में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल परिवहन स ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. रायबरेली डिपो और चार बस स्टेशनों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।

    2. लखनऊ से 50 और कानपुर से 15 इलेक्ट्रिक बसें प्रस्तावित हैं।

    3. प्रदूषण कम होगा, यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। जिले में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी शुरु कर दी है। रायबरेली डिपो के साथ बछरावां, शिवगढ़, लालगंज व सलोन बस स्टेशन में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने उपयुक्त स्थानों का चयन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    परिवहन निगम द्वारा डिपो व बस स्टेशन पर 480-480 किलोवाट क्षमता के इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रति बस स्टेश में 240-240 किलोवाट क्षमता के दो -दो चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे । जिन प्वाइंटों में पांच -पांच बसें दोनो प्वाइंट से चार्ज की जा सकेगी ।इलेक्ट्रिक बसों के सुचारु संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन सबसे महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए संबंधित स्थानों पर भूमि और अन्य आवश्यक सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है। स्थल चयन की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लखनऊ से रायबरेली के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। इसके अलावा कानपुर मंडल से भी 15 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

    इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में होगी उल्लेखनीय बढ़ोतरी

    प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवा मिल सकेगी। चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद रायबरेली से विभिन्न प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।

    खबरें और भी

    इससे जिले के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परिवहन निगम का मानना है कि आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद जिले में ई-बस सेवा का विस्तार किया जाएगा।

    क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन का कहना है कि डिपो व चार बस स्टेशन पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। जिसे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के नाम से जाना जाएगा । इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। साथ ही संचालन लागत घटने से परिवहन व्यवस्था अधिक किफायती बनने की उम्मीद है।