ड्रोन रिपोर्ट में खुलासा: रेल पर पत्थरबाजी में आई भारी कमी, 2025 में दर्ज हुए थे 32 केस; 2026 में घटकर हुए महज 3
रेलवे के ड्रोन सर्वे में बछरावां-रायबरेली और रायबरेली-ऊंचाहार रेलखंड पत्थरबाजी के लिए संवेदनशील पाए गए हैं। 2025 की तुलना में 2026 में पत्थरबाजी की घट ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
ड्रोन सर्वे में बछरावां-रायबरेली रेलखंड पत्थरबाजी हेतु संवेदनशील।
2025 में 32 से घटकर 2026 में 3 पत्थरबाजी के मामले।
रेलवे सुरक्षा बल ने गश्त और जागरूकता अभियान बढ़ाए।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। वंदे भारत एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा कराए गए ड्रोन सर्वे में बछरावां-रायबरेली तथा रायबरेली-ऊंचाहार रेलखंड को पत्थरबाजी की दृष्टि से संवेदनशील पाया गया है।
विभागीय रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष में इन दोनों रेलखंडों पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटनाओं में कम दर्ज की गई है। रिपोर्ट के आधार पर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है।
ड्रोन कैमरों से दोनों रेलखंडों का विस्तृत सर्वे कराया गया। सर्वे के दौरान ट्रैक के किनारे बसे गांव, घनी आबादी वाले क्षेत्र, खुले रास्ते और ऐसे स्थानों की पहचान की गई, जहां से असामाजिक तत्व आसानी से रेलवे लाइन तक पहुंच सकते हैं। इन्हीं स्थानों को विभागीय रिपोर्ट में संवेदनशील बिंदु के रूप में चिह्नित किया गया है।
कितने लोगों पर हुआ केस दर्ज?
रिपोर्ट के अनुसार, रायबरेली आरपीएफ पोस्ट क्षेत्र में सन् 2025 में वंदे भारत एक्सप्रेस में सात व अन्य ट्रेनों में 10 केस दर्ज किए गए। जबकि 2026 में अब तक में वंदे भारत में एक व अन्य ट्रेन में एक केस दर्ज किया गया। वहीं ऊंचाहार आरपीएफ पोस्ट क्षेत्र के अन्तर्गत 2025 में वंदे भारत एक्सप्रेस में 10 व अन्य ट्रेन के पांच केस दर्ज किया गया।
जबकि 2026 में वंदे भारत व अन्य ट्रेन में एक पत्थरबाजी का केस दर्ज किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग व संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की योजना तैयार की गई है।
स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से रेलवे लाइन के किनारे बसे गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि लोग ऐसी घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एके सिंह का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट में जून 2025 में रायबरेली क्षेत्र में 12 व ऊंचाहार क्षेत्र में छह पत्थरबाजी की घटनाएं हुई।
खबरें और भी
वरिष्ठ सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल बीएन मिश्र का कहना है कि वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों पर पत्थरबाजी यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इससे ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त होने के साथ यात्रियों के घायल होने की आशंका भी बनी रहती है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम व अन्य संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।