Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    परिवहन निगम के कर्मचारियों अब 'मानव संपदा पोर्टल' पर देना होगा संपत्ति का ब्योरा, ऐसा ना करने पर रुक जाएगी सैलरी

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 03:27 PM (IST)

    रायबरेली परिवहन निगम के कर्मचारियों को अब अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर देना होगा। प्रधान प्रबंधक (संचालन) अम्बरीन अख्तर ने निर्द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। परिवहन निगम डिपो में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अब अपनी चल एवं अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अम्बरीन अख्तर द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

    जारी आदेश के अनुसार सभी नियमित कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपनी संपत्ति का पूर्ण विवरण अपलोड करना होगा। निर्देश में यह भी कहा गया है कि जिन कर्मचारियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं मिलेगा, उनका वेतन निर्गत नहीं किया जाएगा।

    पारदर्शिता के उद्देश्य से उठाया कदम  

    इससे विभागीय कर्मचारियों को पहली बार इस पोर्टल में दर्ज किया जाएगा। पारदर्शिता के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। संपत्ति विवरण आनलाइन दर्ज होने से कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों का डिजिटलीकरण भी सुदृढ़ होगा।

    डिपो स्तर पर संबंधित कर्मचारियों को पोर्टल पर पंजीकरण व प्रविष्टि की प्रक्रिया समझाने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने सभी से समय रहते विवरण दर्ज कराने की अपील की है, ताकि वेतन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

    यह भी पढ़ें- रायबरेली से होकर गुजरेंगी तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन, घर जाने में यात्रियों को नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी

    क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि मानव संपदा पोर्टल पर पहली बार चल -अचल संपति का विवरण पहली बार दर्ज किया जाएगा। जिनका विवरण दर्ज नही किया जाएगा, उनके वेतन रोकने के आदेश भी हैं। उच्चाधिकारी के आए निर्देश पर सभी डिपो को पत्राचार कर दिया गया है।

    खबरें और भी