Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में सड़क हादसों का कहर, डंपर और बोलेरो की टक्कर से दो की मौत

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 05:12 PM (IST)

    रायबरेली में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रायबरेली में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत।

    2. डंपर की टक्कर से महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल।

    3. बोलेरो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत।

    जागरण टीम, रायबरेली। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मेडिकल कराने जिला अस्पताल जा रही बाइक सवार महिला की मौत हो गई और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी घटना में आधुनिक रेलडिब्बा कारखाना के सामने बोलेरो की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई और उसकी पत्नी जख्मी हो गई।

    डलमऊ के मधुकरपुर नवीन की सुनीता देवी व उनके पति रामसुमेर को पेड़ के विवाद में रविवार को पड़ोसियों ने मारा-पीटा था। दोनों के हाथ में फैक्चर हो गया था। चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया था। सोमवार को रामसुमेर सुबह ही जिला अस्पताल पहुंच गए। सुनीता अपने पुत्र सौरभ के साथ बाइक से अस्पताल जा रही थीं।

    रास्ते में यूको बैंक के पास सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक डंपर में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई और सौरभ भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस ने डंपर का पीछा किया। चालक बहेरिया मोड़ के पास वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतका के पति रामसुमेर तहसील में बैनामा लेखक हैं। हादसे के बाद परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    खबरें और भी

    प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है। उधर, लालगंज के सरेनी क्षेत्र के छतौना के नियाज खान रायबरेली में आवास बना कर रहते हैं। सोमवार को वह पत्नी चांदनी के साथ स्कूटी से रायबरेली जा रहे थे। जैसे ही वह लालगंज-रायबरेली मुख्य मार्ग पर आधुनिक रेलडिब्बा कारखाना के सामने पहुंचे।

    सामने से आ रही बोलेरो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसके चलते नियाज खान की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चांदनी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दशा में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।

    नियाज विदेश में सिलाई का काम करते थे, वह डेढ़ माह पहले ही घर लौटे थे। कोतवाल प्रमोद सिंह का कहना है कि बोलेरो को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शिकायती पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।