Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से 25 हजार लोगों की जल सप्लाई ठप; पानी के लिए दूसरे मोहल्लों में जा रहे लोग

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 04:24 PM (IST)

    पीएनजी गैस पाइपलाइन की खोदाई के दौरान रायबरेली में पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अलीमिया कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों के करीब 25 हजार लोगों क ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. गैस पाइपलाइन खोदाई से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई।

    2. रायबरेली में 25 हजार लोगों की जलापूर्ति बाधित।

    3. जल्द मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पीएनजी गैस पाइपलाइन डालने के लिए की जा रही खोदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे अलीमिया कालोनी, बस स्टेशन , आनंद नगर ,जवाहर बिहार,गायत्री पुरम समेत आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। करीब 25 हजार लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

    सभासद कपिल सोनकर, नामित सभासद राजेश अग्रवाल,धीरज सोनकर , आरिफ का आरोप है कि पीएनजी पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई के दौरान नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। कई परिवारों को पानी के लिए दूसरे मोहल्लों का रुख करना पड़ रहा है।

    जलापूर्ति बहाल कराने की मांग

    लोगों ने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। नगर पालिका क्षेत्र में एजेंसी द्वारा गैस व अन्य भूमिगत पाइपलाइन डालने के लिए लगातार खोदाई की जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना समन्वय के होने वाली खोदाई से आए दिन जलापूर्ति प्रभावित होती है।

    लोगों ने मांग की है कि किसी भी स्थान पर खोदाई शुरू करने से पहले नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद रहे और संबंधित विभागों की भूमिगत लाइनों की जानकारी लेकर ही कार्य कराया जाए। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई के दौरान जलापूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि भविष्य में नगर पालिका के कर्मचारियों की मौजूदगी में ही खोदाई का काम कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पेयजल और अन्य भूमिगत लाइनों को नुकसान से बचाया जा सके। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराकर जल्द जलापूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।