गेगासो पुल चालू होती ही घटा किराया, रायबरेली से फतेहपुर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
गेगासो पुल के पूरा होने के बाद रायबरेली और फतेहपुर के बीच रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को कम दूरी और सस्ते किराए के साथ-साथ डल ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
गेगासो पुल से रायबरेली-फतेहपुर बस सेवा शुरू।
यात्रा की दूरी और किराया दोनों में कमी।
डलमऊ के जाम से यात्रियों को मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। गेगासो पुल का निर्माण पूरा होने के बाद अब इस मार्ग से रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे रायबरेली से फतेहपुर जाने वाले यात्रियों को दूरी और किराये दोनों में राहत मिलेगी।
रायबरेली डिपो से गेगासो होकर फतेहपुर की दूरी करीब 68 किलोमीटर है, जिसका किराया 99 रुपये प्रति यात्री है। वहीं, रायबरेली से लालगंज-डलमऊ होकर फतेहपुर की दूरी करीब 71 किलोमीटर है और यात्रियों को 103 रुपये किराया देना पड़ता है।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने क्या बताया?
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि गेगासो पुल बनकर तैयार होने के बाद इस मार्ग से बसों का संचालन शुरू किया गया है। वर्तमान में रायबरेली डिपो से गेगासो होकर फतेहपुर के लिए चार बसें संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा बांदा से रायबरेली डिपो आने वाली एक बस भी गेगासो होकर फतेहपुर के रास्ते संचालित होगी।
उन्होंने बताया कि बांदा, फतेहपुर, आलमबाग और अवध डिपो की 50 से अधिक बसें अभी बछरावां और लालगंज होते हुए फतेहपुर जाती हैं। इन बसों के गेगासो मार्ग से संचालन शुरू होने पर दूरी कम होने के साथ ही यात्रियों को किराये में भी राहत मिलेगी। वर्तमान में डलमऊ होकर जाने वाली बसों को गेगासो मार्ग से भेजे जाने की स्थिति में संचालन खर्च भी कम होने की उम्मीद है।
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन का कहना है कि पुराना मार्ग बहाल होने से बसों के संचालन से रायबरेली और फतेहपुर के बीच आवागमन बेहतर होगा। जिन्होंने बताया कि डलमऊ में जाम लगने से नौकरी पेशा व अन्य यात्रियों को अब दिक्कतें नहीं होंगी । उन्होनें ने बताया कि गेगासो मार्ग से बसों के संचालन को लेकर निर्देश सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व बस स्टेशन अधीक्षक को दे दिए गए हैं।