Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी रोडवेज की बड़ी सौगात, रायबरेली-कानपुर बस का किराया घटा; सात हजार से अधिक यात्रियाें को मिलेगा लाभ

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:37 PM (IST)

    रायबरेली से कानपुर के लिए बस किराया नौ रुपये कम कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को अब 172 रुपये देने होंगे। यह कमी मार्ग परिवर्तन के कारण हुई है, जिसस ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. रायबरेली-कानपुर बस किराया नौ रुपये घटाया गया।

    2. नया किराया अब 181 की जगह 172 रुपये।

    3. मार्ग परिवर्तन से दूरी 6 किमी कम हुई।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। परिवहन निगम डिपो से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। डिपो से संचालित बसों में रायबरेली से कानपुर तक का किराया नौ रुपये कम कर दिया गया है। अब यात्रियों को रायबरेली से कानपुर तक सफर के लिए 181 रुपये के बजाय 172 रुपये किराया देना होगा। किराया कम होने से सात हजार से अधिक यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

    क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि रायबरेली डिपो से करीब 35 बसों का संचालन कानपुर मार्ग पर किया जा रहा है। अभी तक डिपो की बसें कानपुर में यशोदा नगर होकर झकरकटी बस स्टेशन पहुंचती थीं। इस मार्ग से बसों को अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। अब बसों को यशोदा नगर के बजाय रामादेवी होकर झकरकटी बस स्टेशन भेजा जाएगा। नए मार्ग से करीब छह किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी।

    घटाकर 172 रुपये किया किराया

    दूरी कम होने के कारण परिवहन निगम ने रायबरेली से कानपुर तक बस यात्रा का किराया भी घटा दिया है। पहले यात्रियों से 181 रुपये प्रति यात्री किराया लिया जाता था, जिसे अब घटाकर 172 रुपये कर दिया गया है।

    इससे कानपुर जाने वाले यात्रियों को प्रत्येक यात्रा पर नौ रुपये की बचत होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि नए मार्ग से बसों के संचालन में समय और दूरी दोनों की बचत होगी। साथ ही यात्रियों को कम किराये में कानपुर पहुंचने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मार्ग परिवर्तन के बाद यात्रियों को बेहतर व सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    खबरें और भी