विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET परीक्षा के लिए रायबरेली परिवहन निगम ने की तैयारी, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:11 PM (IST)

रायबरेली परिवहन निगम ने 25 अक्टूबर से शुरू हो रही पीईटी परीक्षा के लिए तैयारी की है। अभ्यर्थियों की सुविधा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पीईटी परीक्षा के लिए परिवहन निगम की विशेष तैयारी।

  2. 25 अक्टूबर से बढ़ेंगे बसों के फेरे, सुविधा मिलेगी।

  3. यात्रियों को बस अड्डों पर नहीं करना होगा इंतजार।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। 25 अक्टूबर से शुरू होने वाली परीक्षा के दौरान यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि परीक्षा के दिनों में जिन मार्गों पर यात्रियों और अभ्यर्थियों की भीड़ अधिक रहेगी, वहां बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

जरूरत पड़ने पर उपलब्ध बसों का बेहतर उपयोग करते हुए संचालन व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे बस अड्डों पर यात्रियों को अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े। इसको लेकर कर्मचारी व अधिकारी की ड्यूटी लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा दुबे की तलाश में रायबरेली पहुंची लखनऊ पुलिस, डेढ़ घंटे तक माता-पिता से बंद कमरे में की पूछताछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।