विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग पेमेंट के बाद टिकट न होने पर 24 घंटे में वापस करेगा पैसा, जारी किया WhatsApp नंबर

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:31 PM (IST)

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान भुगतान फंसने पर यात्रियों को राहत देने के लिए नई पहल की है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. ऑनलाइन टिकट बुकिंग में भुगतान फंसने पर मिलेगी राहत।

  2. परिवहन निगम ने रिफंड के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया।

  3. भुगतान का स्क्रीनशॉट भेजकर 24 घंटे में पाएं पैसे वापस।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। परिवहन निगम की बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों के खाते से रुपये कटने के बाद टिकट नहीं मिलने की समस्या से निपटने के लिए नई पहल की गई है।

नेटवर्क या तकनीकी समस्या के कारण भुगतान होने के बावजूद टिकट जारी नहीं होने पर यात्रियों को अब रिफंड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिवहन निगम ने इसके लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, जिस पर भुगतान का स्क्रीनशाट भेजकर रुपये वापस पाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

रायबरेली परिवहन निगम डिपो से 94 निगम और 72 अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों से प्रतिदिन 20 से 22 हजार यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। टिकट के लिए ऑनलाइन भुगतान के दौरान कई बार नेटवर्क की समस्या या अन्य तकनीकी कारणों से खाते से रुपये कट जाते हैं, लेकिन टिकट नहीं मिल पाता।

ऐसी स्थिति में यात्रियों को यात्रा के लिए परिचालक से दोबारा ऑनलाइन भुगतान या नकद राशि देकर टिकट लेना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी के साथ अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था भी करनी पड़ती है। परिवहन निगम ने इस समस्या के समाधान के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

यात्री के खाते से रुपये कटने के बावजूद टिकट नहीं मिलने पर उसे भुगतान से संबंधित स्क्रीनशॉट इस नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद संबंधित प्रक्रिया के तहत रिफंड की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि कटे हुए रुपये एक से 24 घंटे के भीतर यात्री के खाते में वापस पहुंच जाएंगे। इस नई व्यवस्था की पुष्टि की है।

परिवहन निगम की इस पहल से ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान तकनीकी दिक्कतों के कारण भुगतान फंसने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को सलाह है कि भुगतान का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें और रिफंड के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर 94150 49606 पर ही विवरण भेजें।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में रिकॉर्ड खरीदारी, हरदोई में 250 करोड़ से अधिक का कारोबार, सोना-चांदी की भी बंपर बिक्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।