विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, रायबरेली के पास कोच के शीशे टूटे; दहशत में आए यात्री

Published: Wed, 19 Aug 2026 03:12 PM (IST)

प्रयागराज से गोरखपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर रायबरेली के पास पत्थरबाजी हुई, जिससे एक कोच के तीन शीशे ...और पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी।

वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी।

HighLights

  1. वंदे भारत एक्सप्रेस पर रायबरेली के पास हुई पत्थरबाजी।

  2. ट्रेन के एक कोच के तीन शीशे क्षतिग्रस्त हुए।

  3. आरपीएफ ने घटना की जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। प्रयागराज से गोरखपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में मंगलवार शाम पत्थरबाजी हुई। ट्रेन के एक कोच के तीन शीशे पत्थर लगने से टूट गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी ऊंचाहार और रायबरेली रेलवे स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट को दी गई। 22549 वंदे भारत एक्सप्रेस के सी कोच में पत्थर लगने से शीशे क्षतिग्रस्त हुए।

रायबरेली स्टेशन पर पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ को सूचना दी गई। ऊंचाहार आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एस के सिंह यादव ने बताया कि घटना की पुष्टि के लिए संबंधित स्थान के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग मंगाई गई है। आगे की कार्रवाई घटना स्थल की स्पष्टता के बाद की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रायबरेली : रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़, सीट ना मिलने से यात्री हो रहे परेशान